रीवा : चार साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य, घटना ने किया शर्मसार
रीवा : चार साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य, घटना ने किया शर्मसार रीवा / Rewa News : जिले के हनुमना थाना अंतर्गत बरही गांव में एक 4 साल की मासू
रीवा : चार साल की मासूम के साथ दुष्कृत्य, घटना ने किया शर्मसार
रीवा / Rewa News : जिले के हनुमना थाना अंतर्गत बरही गांव में एक 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी ने खेल रही मासूम को अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कृत्य किया है। इस दुष्कृत का आरोपी 14 साल का नाबालिग बताया गया है। घटना शुक्रवार की शाम की है जब खेल रही मासूम को खेलने के बहाने किशोर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कृत्य किया।
मासूम रोती-बिलखती घर पहुंची तो घटना की जानकारी पुरिजनों हुई तो उनके हाथ-पांव फूलने लगे। परिजनों द्वारा घटना से पुलिस को अवगत कराया गया और मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। लेकिन जानकारी मिली है कि मासूम की हालत गंभीर होने के कारण संजय गांधी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।