Raisen Accident News : डंपर की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी और चालक की मौत, हाइवे में हुआ दर्दनाक हादसा

रायसेन / Raisen। डंपर की जोरदार टक्कर से कार सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रायसेन-भोपाल बायपास (Raisen-Bhopal Bypass) रोड पर बुधवार-गुरुवार की रात ढाई बजे हुआ है। 

Update: 2021-06-24 13:38 GMT

रायसेन / Raisen। डंपर की जोरदार टक्कर से कार सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रायसेन-भोपाल बायपास (Raisen-Bhopal Bypass) रोड पर बुधवार-गुरुवार की रात ढाई बजे हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग गंज बासौदा से उज्जैन वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गये।

कोतवाली पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। जिसमें बसंत विहार कॉलोनी उज्जैन निवासी राजेंद्र सिंह जौदान 65 वर्ष उनकी पत्नी विजय 60 वर्ष एवं ड्राइवर विवेक झाझरिया पुत्र नरेंद्र झाझरिया 21 वर्ष निवासी झुग्गी नेहरु नगर नागझिरी उज्जैन के रूप में की गई है।

गमी लौट रहे थें वृद्ध दम्पत्ति 

जानकारी के तहत वृद्ध दम्पत्ति गंजबासौदा में एक गमी में हिस्सा लेने गए हुये थे। वे रात 12.30 उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।

रायसेन-भोपाल बायपास पर फिल्टर प्लांट के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा जाने के कारण यह घटना हुई है।

Similar News