Damoh By-Election 2021 / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, लुटेरों ने सवा साल में प्रदेश को तबाह कर दिया

Damoh By-Election 2021 / दमोह। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) भाजपा प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए शुक्रवार को फिर दमोह पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) एवं दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को लुटेरा बताया और कहा कि कांग्रेस की सवा साल की सरकार में दोनों मिलकर लूटते रहे हैं।

Update: 2021-04-10 09:49 GMT

सीएम ने कहा कि ये प्रदेश को लूटने वाले, सवा साल में पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया। प्रदेश के बल्लभ भवन को तो दलालों का अड्डा बना दिया था। दिग्विजय सिंह और कमल नाथ मिलकर लूटते थे। मंत्री विधायक के लिए इनके दरवाजे बंद रहते थे, बाहर जो लोग बैठे रहते थे, उनका काम नोट गिनने का होता था। जब इन्होंने लूट मचाई तो सिंधिया गुस्सा हो गए।

उन्होंने कहा कि यदि ठीक से नहीं चले तो वह सड़कों पर उतर जाएंगे। कमल नाथ ने कहा उतर जाओ तो सिंधिया ऐसे उतरे की पूरी कांग्रेस सरकार नीचे उतर गई। अब कहते फिर रहे हैं बिकाउ और टिकाउ।

कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताया

उन्होंने कहा कि कमल नाथ से बड़ा उद्योगपति उनकी पूरी पार्टी में नहीं है। कांग्रेस छोड़कर जो भाजपा में आए हैं, यदि वह बिकने वाले होते तो नोटों की गड्डी तो कमल नाथ के पास ज्यादा थीं। जिन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ाए वो इसलिए कि वह समझ गए थे कि पांच साल में ये पूरे प्रदेश को बर्बाद कर देंगे। बीते समय प्रदेश में 28 उपचुनाव हुए, यदि बिकाउ और टिकाउ का मुद्दा होता तो क्या लोग इतनी अधिक वोटों से चुनाव जिताते। जनता ने जीत का रिकार्ड बनाकर भाजपा को दिया है।

भाजपा को जिताने पूरी ताकत लगा दो

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं कहा कि यह चुनाव को लड़ना है। घर से बाहर निकलकर भाजपा को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दो। उन्हों ने कहा कि राहुल लोधी ने क्षेत्र के विकास के पार्टी छोड़ी है इसलिए उनका जिताना हर कार्यकर्ता का फर्ज है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए लड़ता है और पार्टी देश के लिए लड़ती है।

Similar News