सेहरा की बजाय दुल्हा-दुल्हन ने पहनी पीपीई किट, पहनाई वरमाला, लिये फेरे, प्रशासन ने भी देखी शादी

रतलाम (Ratlam News) :  विवाह में दुल्हा और दुल्हन का सेहरा भी अपने आप में अनोखा होता है, लेकिन एमपी के रतलाम जिले में एक दुल्हा- दुल्हन ने पीपीई किट पहन कर वरमाला पहनाई है। कोरोना सक्रमण के चलते दोनो परिवार ने आपसी सहमति से दुल्हा और दुल्हन को पीपीई किट पहना कर विवाह की सभी रस्में पूरी किये है।

Update: 2021-04-27 16:49 GMT

इंजीनियर है दुल्हा

बताया जा रहा है कि दुल्हा पेशे से इंजीनियर है। उसकी रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 26 अप्रैल को पूर्व से उसका विवाह निश्चित था। जिसके चलते तय डेट पर ही दोनो पक्षों ने आपसी सहमति से विवाह करने के लिये निश्चित किये और पीपीई किट पहन कर विवाह किये। 

प्रशासन ने भी देखी शादी

विवाह कार्यक्रम की जानकारी कुछ लोगो ने प्रशासन को दे दी। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुच गये, लेकिन दोनो परिवारो की सहमति के चलते विवाह समारोह देख कर प्रशासन के लोग लौट गये। हांलाकि इस विवाह में दोनो पक्षों के घर के लोग ही शामिल रहे और सभी मास्क पहने हुये थे।

Similar News