सगाई कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 22 घायल : SINGRAULI NEWS

सगाई कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 22 घायल : SINGRAULI NEWS सिगंरौली। सगाई कार्यक्रम करके

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

सगाई कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 22 घायल : SINGRAULI NEWS

सिगंरौली। सगाई कार्यक्रम करके घर लौट रहे लोगो में उस समय चीख पुकार मच गई जब तेज रफ्तार टाटा 407 वाहन अनियत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिए है। वाहन में सबार 22 घायलो को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान से लौटी गीता पहुंची भगवान की शरण में, पढ़िए पूरी खबर..: MP NEWS

सगाई करके घर लौट रहे थें वाहन सवार

बताया जा रहा है कि टाटा 407 में सबार लोग सिंगरौली जिले के लंगाडोल थाना क्षेत्र के रौहाल गांव के रहने वाले है। वे तिनगुढ़ी के मकरी गांव सगाई कार्यक्रम करने के लिए गए हुए थे। रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने गांव रौहाल लौट रहे थे। सराई थाना के गजरा बहरा गांव के पास शनिवार की अल सुबह चार बजे टाटा 407 पलट गया। जिसके चलते घायलो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस सभी घायलो को अस्पताल ले गई।

इनकी हुई मौत

वाहन पलटने से घटनास्थल पर छोटेलाल अगरिया पुत्र रामखेलावन अगरियां 45 वर्ष निवासी भइसबार, छोटेलाल अगरिया पुत्र गोलही 60 वर्ष निवासी रौहाल, हीगनेवारी पति रामधनी अगरिया 60 वर्ष निवासी रौहाल, सुक्रपाल अगरिया पुत्र रामधनी 30 वर्ष निवासी रौहाल सहित एक अन्य की मौत हो गई है।

मौके पर पहुचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिगरौली के कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुच कर जानकारी लेने के साथ ही शासन से मिलने वाली मदद दिलाए जाने की बात कही है।

रीवा: घर बन गया वृद्धा के लिए चिता, जांच कर रही पुलिस..

SC-ST एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सामान्य जाति के व्यक्तियों पर अब आसानी से नहीं लगेगा एक्ट्रोसिटी एक्ट …

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News