5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के EXIT POLL: MP-राजस्थान में BJP, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान; मिजोरम में ZPM आगे
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के एक्ज़िट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।;
Assembly Elections 2023 Exit Poll Results Live: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके पहले एक्ज़िट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।
अलग-अलग एक्ज़िट पोल के नतीजों के अनुसार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में ज़ेडपीएम की सरकार बनने जा रही है।
मध्यप्रदेश में अब तक 6 एक्ज़िट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस बहुमत के करीब है। राजस्थान में 4 एक्ज़िट पोल में भाजपा पूरी बहुमत के साथ सरकार बनाते दिख रही है। छत्तीसगढ़ में सभी एक्ज़िट पोल में कांग्रेस आगे है जबकि तेलंगाना में एक्ज़िट पोल में कांग्रेस बीआरएस को पछाड़ रही है। मिजोरम में ज़ेडपीएम को फायदा मिलते नजर आ रहा है।
देखिए अलग-अलग एजेंसियों के एक्ज़िट पोल के नतीजे
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 एक्ज़िट पोल
कुल सीटें - 230, बहुमत का आंकड़ा - 116
| एजेंसी | BJP | कांग्रेस | अन्य |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 140-162 | 68-90 | 0-3 |
न्यूज़-24 टुडेज चाणक्य | 124 | 102 | 0 |
जन की बात | 67 | 114 | 0 |
TV-9 पोल स्टार्ट | 111 | 116 | 3 |
रिपब्लिक मैट्रिज | 124 | 102 | 0 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 116 | 111 | 2 |
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 एक्ज़िट पोल
कुल सीटें - 90, बहुमत का आंकड़ा - 46
| एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 41 | 45 | 3 |
टाइम्स नाऊ ईटीजी | 26-30 | 34-36 | 2-4 |
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य | 33 | 57 | 0 |
जन की बात | 40 | 48 | 0 |
एबीपी सी वोटर्स | 42 | 47 | 2 |
टीवी-9 पोल स्टार्ट | 40 | 45 | 3 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 35 | 46 | 0 |
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 एक्ज़िट पोल
कुल सीटें - 199, बहुमत का आंकड़ा - 100
| एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
जन की बात | 111 | 74 | 0 |
टाइम्स नाउ ईटीजी | 119 | 64 | 0 |
TV-9 पोल स्टार्ट | 105 | 95 | 10 |
इंडिया टीवी सीएनएक्स | 111 | 74 | 14 |
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 एक्ज़िट पोल
कुल सीटें - 119, बहुमत का आंकड़ा - 60
| एजेंसी | बीआरएस | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
| जन की बात | 40-55 | 7-13 | 48-64 | 4-7 |
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 एक्ज़िट पोल
कुल सीटें - 40, बहुमत का आंकड़ा - 21
| एजेंसी | कांग्रेस | MNF | ZPM | BJP | अन्य |
| जन की बात | 5-9 | 10-14 | 15-25 | 0-2 | 0 |
| इंडिया टीवी सीएनएक्स | 8-10 | 14-18 | 12-16 | 0-2 | 0 |