राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय ने दिया इतनी राशि का दान, फिर पीएम मोदी को खत लिखकर कह दी यह बड़ी बात

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए 1 लाख ग्यारह हजार ग्यारह रूपए का दान दिया है। दिग्विजय के इस दान के बाद सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। 1,11,111 रूपए दान देने के साथ ही दिग्विजय ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक खत भी लिखा है।

राज्यसभा सांसद द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दान दी गई राशि चेक के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होने पीएम मोदी को एक खत लिखकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

सौहार्दपूर्वक वातावरण में एकत्र हो चंदा : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने पीएम को लिखे खत में कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए लिया जा रहा चंदा सौहार्दपूर्वक वातावरण में हो। साथ ही विश्व हिंदू परिषद पुराने दान का लेखा-जोखा जनता के सामने रखे।

कोरोना टीका लगने के 24 घंटे बाद वार्ड बाॅय की मौत, पीएम रिर्पोट से पता चलेगा कारण…

बता दें श्री राम जन्मभूमि में मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा देशभर से धन संग्रह का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर दान भी दे रहें हैं। महज तीन दिनों में 100 करोड़ से अधिक का चंदा एकत्र हो चुका है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दिया सबसे अधिक राशि का दान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अभी तक 100 करोड़ रूपए से अधिक का धनसंग्रह हो चुका है। सबसे अधिक राशि 1,11,11,111 रूपए (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह रूपए) का दान उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के पूर्व विधायक सुरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया है।

किसने कितना दान दिया

इस अभियान की शुरूआत ट्रस्ट द्वारा महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर की गई थी। राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रूपए दान में दिए थें। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने एक लाख, रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) ने 5 लाख एवं अब कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने 1,11,111 रूपए दान में दिए हैं।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News