पहले वैक्सिनेशन के लिए जागरूकता अभियान, अब वैक्सीन से चार गुना ज्यादा भीड़, आये दिन हो रहा विवाद

Bhopal / भोपाल। प्रदेश में कोरोना के लिए हो रहे टीकाकरण का बुरा हाल है। टीकाकरण के शुरूआत में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अब हाल यह है कि लोगों को सेंंटर में टीका नही मिल पा रहा है। कई घंटे इंतजार करने के बाद लोग खाली हाथ वापस जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच दिनो दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि सेटर के लिए एलाट किये गये वैक्सीन से चार से पांच गुना ज्यादा भीड पहुचं रही है। वैक्सीन की कमी की वहज से सेंटरों में आये दिन विवाद की स्थिति बनी रहती हैं। यह हाल कोई एक जगह का नही है। अमूमन प्रदेश के हर सेंटरों का यही हाल है।

Update: 2021-07-23 12:21 GMT

टीके लिए लाइन लगने के कई तरीके

जानकारी के अनुसार टीका लगवाने के लिए लोग लाइन लगा रहे हैं। कई जगह तो लोग स्वयं खडे होकर लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते हैं। वही प्रदेश के होशंगाबाद में लोग रात से सेंटरों पर पहुंच जाते हैं। विदिशा में लोग जमीन पर आधार कार्ड कर लाइन बनाते है। इस तरह की जानकारी उज्जैन, धार रीवा में और राजगढ़ में देखने को मिला।

होता है विवाद

जानकारी के अनुसार लाइन लगाने के कई तरीके सामने आ रहे हैं तो वही इस व्यवस्था में बिचौलिए भी हावी होते नजर आते है। लोग जुगाड के माध्यम से बिना लाइन के बीच का रास्ता निकालते हैं। ऐसे में विवाद होना स्वाभाविक है। गुरूवार को वैक्सिनेशन में कई जगह विवाद की जानकारी मिली है। बहुत कम ही जगह होंगे जहां विवाद न हो।

Similar News