7 और 8 मार्च को इन जगहों पर तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश...: MP NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

भोपाल। प्रदेश के मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगतार बढ़ोत्तरी हो रही है। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। बीते रविवार के बाद से मौसम ( weather forecast) पूरी तरह से बदल गया है। देर रात हुई बारिश ( weather news) के बाद से लगातार बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों ( mp weather) में मौसम बदल सकता है। 7 और 8 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

सात-आठ मार्च को दो सकती है बारिश

वहीं मंगलवार को शहर में रात का पारा बीते 24 घंटे के दौरान 4.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया था। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष संम्भागों के जिलों का मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विषेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सात-आठ मार्च को प्रदेश में आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

बढ़ सकता है तापमान

विभाग का मानना है कि 10 मार्च के बाद तापमान और अधिक बढ़ सकता है। माना जा रहा है सर्दी की विदाई के साथ पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। यही कारण है कि लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल तापमान में अधिक इजाफा नहीं हुआ है इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है, लेकिन कुछ समय बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।

इन वजहों से बदल रहा है मौसम

दक्षिणी पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने चक्रवात के कारण पूरे मध्यप्रदेश का मौसम बार-बार बदल रहा है। तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है लेकि बाल आने पर बौछारे भी पड़ रही हैं। विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहेगा। 10 मार्च के बाद तापमान और ज्यादा बढ़ सकती है।

Similar News