हनीमून पर मां को संग ले गई दुल्हन...फिर मां ने दिया पति के बच्चे को जन्म
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
एक महिला ने शादी और दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है. लौरेन वॉल नाम की महिला ने बताया है कि किस तरह वह अपनी मां को हनीमून पर साथ ले गई और फिर कुछ दिन बाद जो कुछ हुआ वह भयावह था. शादी के कुछ ही दिन बाद पति अलग हो गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे.
34 साल की लौरेन का कहना है कि वह तब काफी खुश थी जब मां ने उनकी शादी पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए. शादी से पहले ही लौरेन अपने पार्टनर पॉल के साथ रहने लगी थी और उनका एक बच्चा भी हो चुका था
mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन शादी के बाद इतनी खुश थी कि वह मां को भी हनीमून पर ले गई. इस दौरान उनके पति और मां के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली, दोनों आपस में खूब हंसते थे, लेकिन लौरेन ने जरा भी शक नहीं किया
लेकिन शादी के महज 8 हफ्ते बाद लौरेन को सच्चाई का पता चल गया. पति पौल घर से चले गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे. फिर 9 महीने बाद मां ने पॉल के बच्चे को भी जन्म दिया.
शुरुआत में मां ने दामाद के साथ रिश्ते को नकारने की कोशिश की. लौरेन को इस दौरान लगा कि उनकी दुनिया खत्म हो गई है. जिन दो लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक भरोसा किया, उन्होंने ही धोखा दे दिया था.
लौरेन ने कहा कि यह सबसे खराब चीजों में से एक था जो एक मां अपनी बेटी के साथ कर सकती है. उन्होंने कहा कि वे कभी मां को पूरी तरह माफ नहीं कर पाएंगी.
बता दें कि लौरेन ने अगस्त 2004 में शादी की थी. वहीं, 2005 में ही लौरेन की मां जूली पौल के बच्चे की मां बनी. लेकिन जूली और पौल से 2009 में शादी की. इस शादी में लौरेन भी शामिल हुई थी. उसी शख्स को मां के साथ शादी के वादे करते देखते हुए जिसके साथ खुद वह शादी कर चुकी थी.
घटना के सालों बाद तक लौरेन को यह सब दर्द देता रहा. उन्हें इस पर खुलकर बात करने में करीब 10 साल लग गए. लेकिन अब वह दार्शनिक अंदाज में शादी टूटने पर चर्चा करती है.
लौरेन की मां जहां आज भी पूर्व दामाद के संग जीवन जी रही हैं, लौरेन को नया पार्टनर मिल गया है. लौरेन अब अपने चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं. लेकिन वह कहती हैं- मेरा रास्ता आसान नहीं रहा, उस घटना का असर मेरे बाद के सभी रिलेशनशिप पर होता रहा.
लौरेन के दावों को लेकर जब पौल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. वहीं मां जूली ने कहा- 'हम लोग शादीशुदा हैं. हमारा कभी अफेयर नहीं रहा. यही सच है.