शादी के अगले ही दिन पति से बोली पत्नी- दूसरे से है प्यार..
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
आमतौर पर देखा जाता है कि अगर किसी पति को अपनी पत्नी के आशिक की खबर लग जाती है तो जंग जैसे हालात हो जाते हैं और बात लड़ाई झगड़े से लेकर पुलिस और कोर्ट तक पहुंच जाती है लेकिन भोपाल में जो हुआ उसे जानकर आप भी उस महिला के पति को सलाम करने लगेंगे.
आपने बहुत पहले आई एक फिल्म जरूर देखी होगी जिसका 'हम दिल दे चुके सनम' था. उस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी को प्रेमी से मिलाने ले जाता है, ऐसा ही कुछ भोपाल में भी हुआ. दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते साल 1 जुलाई को एक लड़की की शादी रेलवे में बड़े पद पर नौकरी करने वाले शख्स से हुई. शादी के दूसरे दिन ही लड़की ने उसे बता दिया कि वो पत्नी धर्म निभाने में असमर्थ है क्योंकि वो किसी और से प्यार करती है.
जब रेलवे अधिकारी ने अपनी पत्नी से पूछा कि यह बात उसने पहले क्यों नहीं बताई तो लड़की ने बताया कि शादी से पहले घरवालों ने उसे बात नहीं करने दी और मर जाने की धमकी दी जिस वजह से विविश होकर उसने शादी कर ली.
पत्नी के मुंह से यह बातें सुनकर उस रेलवे अधिकारी ने उसे प्रेमी से मिलाने की ठान ली और भोपाल फैमिली कोर्ट में जाकर तलाक की अर्जी दाखिल कर दी ताकि वो पत्नी को कानूनी ढंग से अपने प्रेमी से मिला सके.
इस केस को लेकर रेलवे अधिकारी ने बताया कि वो अपनी पत्नी के प्रेमी से मिल चुका है और वो आदमी भी अपनी प्रेमिका से सच्चा प्यार करता है. उन्होंने बताया कि उसने पत्नी के प्रेमी को हर तरह से आजमाया जिसमें वो सफल रहा जिसके बाद अधिकारी ने उन दोनों को मिलाने की कोशिश शुरू कर दी.
वहीं अधिकारी की पत्नी ने बताया कि वो अपने ही दफ्तर में साथ काम करने वाले पुरुष सहकर्मी से प्यार करती थी लेकिन प्राइवेट नौकरी होने की वजह से उसके पिता ने शादी करवाने से इनकार कर दिया. युवती ने बताया कि भारतीय फौज से रिटायर होने के कारण उसके पिता को लगता था कि सरकारी नौकरी में भविष्य सुरक्षित रहता है.