लड़कों से पीछा छुड़ाने के लिए एेसे बहाने बनाती हैं लड़कियां

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT
मॉडर्न लाइफस्टाइल में लड़कियां किसी लड़के को डेट करने से पहले कई तरह की बातें नोट करती हैं। वही, अगर उन्हें लड़का पसंद न हो तो वह उसका प्रपोजल रिजेक्ट करने के लिए वह कई तरह के बहाने बनाती है। लड़की जब अपने किसी खास दोस्त का दिल तोड़ना नहीं चाहती तो एेसे मजेदार बहाने बनाती है जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते। चलिए हम आपको बताते है लड़कियों के एेसे ही मजेदार बहानों के बारे में। - मेरा व्वॉयफ्रैंड है यह बहाना अक्सर लड़कियां बनाती ही है। लड़कियों का यह बहाना सुनते ही लड़के पीछे हट जाते है क्योंकि उन्हें पता होता है कि उन्हें उनका प्यार कभी नहीं मिल सकता। - मेरे भाई जैसे हो जब लड़की को लड़का पसंद न हो तो उन्हें सबसे पहले यही बहाना आता है कि तुम तो मेरे भाई जैसे हो। मैने तुम्हे हमेशा अपना भाई माना है। यह बात सुनते ही लड़कों को सदमा लग जाता है। - पेरेंट्स को धोखा अपने पेरेंट्स को धोखा नहीं दे सकती। ज्यादातर लड़कियां इस बहाने का इस्तेमाल करती हैं। - सारे लड़के एक-जैसे होते है जब किसी लड़की को एक-बार प्यार में धोखा मिले तो वह जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती। जब भी कोई लड़का उसे प्रपोज करे तो वह यहीं जवाब देती हैं कि 'सारे लड़के एक जैसे होते हैं'। - करियर लड़के द्वारा प्रपोज करने पर अक्सर लड़कियां यह बहाना लगाती हैं कि उन्हें करियर पर फोक्स करना है। उनके लिए प्यार से ज्यादा करियर जरूरी है।

Similar News