इन आदतों से कम होता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आपके अंदर तो नहीं!
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
महिला हो या पुरुष, इनफर्टिलिटी की समस्या दोनों के लिए एक चिंता का विषय है. खासतौर से जब आप फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हों. आजकल के लाइफस्टाइल का सीधा असर फर्टिलिटी पर ही पड़ता है. खराब रहन-सहन और खान-पान की वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होता जा रहा है. स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने के अलावा भी कुछ ऐसी आदतें हैं, जो स्पर्म की संख्या को कम करती हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.
टाइट फिटिंग के कपड़े
हमेशा टाइट कपड़े पहनने से बचें फिर चाहे वो जींस हो या अंडरवियर. टाइट कपड़े स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी पर बुरा असर डालते हैं. टाइट कपड़ों की वजह से बॉडी की हीट बाहर नहीं आ पाती जिसका असर टेस्टिकल्स पर पड़ सकता हैडेस्क जॉब
पुरुषों में बढ़ती इन्फर्टिलिटी के पीछे कहीं कहीं उनका जॉब भी जिम्मेदार है. हमेशा ऐसा काम करें जिसमें ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहना होता हो. कई जॉब्स ऐसे हैं जिनमें रेडिएशन, टेंशन या अन्य कारणों से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है.बेड पर एक्टिव नहीं रहना एक हेल्दी सेक्स लाइफ होने से भी स्पर्म काउंट अच्छा होता है. आप जितना ज्यादा सेक्स करेंगे, उतना ज्यादा आप स्पर्म प्रोड्यूस करेंगे.
कई सारे सप्लीमेंट्स लेना
अगर आप में फिटनेस का जुनून है तो संभव है कि आप अपने लुक को मेंटेन रखने के लिए कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते हों. कई सारे सप्लीमेंट्स आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को खराब कर सकता है जिसका सीधा असर आपके स्पर्म काउंट पर पड़ेगा.पर्याप्त विटामिन सी नहीं लेना
आप जितना अधिक विटामिन सी का सेवन करेंगे, आपके शरीर में उतना ही स्पर्म बनेगा. विटामिन सी के अलावा भी सही न्यूट्रिशन वाले सब्जियां और फल खाने से स्पर्म काउंट हेल्दी होता है.सिगरेट पीना
स्मोकिंग बॉडी को कई तरीके से प्रभावित करती है. स्मोकिंग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. इसके अलावा स्मोक करने से स्पर्म काउंट भी कम हो जाता है. सिगरेट पीने से शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ता है जो स्पर्म को डैमेज करता है.ज्यादा शराब पीना
ज्यादा शराब पीने से ऐसे टॉक्सिन बनने लगते हैं जिसका खराब असर बॉडी पर पड़ता है. ये न केवल स्पर्म काउंट को कम करता है बल्कि स्पर्म को नुकसान भी पहुंचाता है.स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में कई चीजें बेहद मददगार मानी जाती हैं. वैज्ञानिकों का दावा किया है कि टमाटर में पाया जाने वाला एक तत्व पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याओं से निपटने में मदद करता है. पुरुषों के एक वर्ग पर की गई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है.