सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं Vodka, इसके फायदे जान हर कोई हो जाएगा हैरान
अगर Vodka को एक लिमिट में लिया जाए तो यह सेहत के लिए रामबाण की तरह कार्य करता है। चिकित्सकों की माने तो वोदका अगर सही तरीके
सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं Vodka, इसके फायदे जान हर कोई हो जाएगा हैरान
अक्सर Vodka नाम सुनते ही लोगों जेहन में नशे का ख्याल आने लगता है। कई लोग इससे मुंह फेरने लगते हैं। तो कई लोग इसका यूज बड़े चाव से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है यही वोदका हमारे सेहत के लिए कितना लाभकारी हैं। अगर Vodka को एक लिमिट में लिया जाए तो यह सेहत के लिए रामबाण की तरह कार्य करता है। चिकित्सकों की माने तो वोदका अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। लाभ के साथ ही कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में भी काफी सहायक होता है। तो चलिए आज जानते हैं वोदका कितनी मात्रा में डेली सेवन करना चाहिए। डेली एक लिमिट में सेवन करने से यह हमारे शरीर को किन-किन बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है।
क्या है Digital Health Id ? कैसे करेगी काम , पढ़िए पूरी खबर
वोदका के लाभ
चार बोतल वोदका गाने पर झूमते यंगस्टर्स अक्सर शादी-पार्टियों में नजर आते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को इसके फायदे के बारे में पता होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डेली वोदका को 35 से 40 मिली लीटर लिया जाए तो यह चैकाने वाले फायदे देता है। वोदका वजन घटाने में काफी लाभकारी है। वोदका में कैलरीज कम जबकि कार्बोहाईड्रेट बिल्कुल भी नहीं होता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग वोदका में हाई शुगर ड्रिंक्स मिलाकर पीते है। ऐसा अगर आप भी करते हैं। तो यह आप भूल जाएं कि आपका वजन कम होगा।
टेंशन से रखता है दूर
वोदका टेंशन को दूर करने में भी सहायक हैं। वोदका को लेकर युवाओं में एक रिसर्च किया गया। सबसे पहले दो युवाओं का ग्रुप बनाया गया। जिसमें एक गु्रप को टेंशन खत्म करने के लिए वोदका दिया गया। जबकि दूसरे ग्रुप को टेंशन की दवा दी गई। दोनों गु्रप की जब ब्रेन स्कैनिंग की गई तो यह पता चला कि जिन लोगों को वोदका दिया गया था उनका तनाव काफी तेजी से कम हुआ है।
भारत में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन चरण 3 परीक्षण शुरू
बालो एवं त्वचा के लिए लाभकारी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वोदाका बालों एवं त्वचा के लिए काफी लाभकारी है। यह बालों की स्किन को साफ करने में मदद करता है। यह बैक्टीरियल एवं फंगल को त्वचा में नहीं पनपने देता। इसके साथ ही वोदाका त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी हैं। अगर कहीं चोट लग जाए या कोई जानवर काट लें तो वोदका से धुल सकते हैं। इससे इंफेक्शन नहीं फैलता है। इसके बाद चिकित्सकों से सही इलाज लें।
दांत दर्द में लाभकारी
जानकारों की माने तो दांत दर्द में वोदका काफी लाभकारी है। दांत दर्द होने पर अगर कोई पेन किलर दवा न हो और नहीं पास में कोई डाॅक्टर हो तो ऐसे में वोदाका का उपयोग करें। दांत दर्द में वोदका के साथ एक बड़े चम्मच दाल चीनी मिलाकर कुल्ला करें। इससे दांत दर्द में राहत मिलेगी। बता दें कि वोदका एंटीसेप्टिक की तरह काम करता हैं। वोदका मुंह की स्मेल को भी दूर करने में काफी सहायक हैं।
पति की ये बात सुन पत्नी मजबूरन देती है धोखा, कही आप तो नहीं…
हार्ट की स्थिति रहती है ठीक
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वोदका का एक लिमिट में सेवन करने से यह दिल की बीमारी को दूर करने में काफी सहायक है। वोदका को डेली 35 से 40 मिली लीटर लेने से ब्लड फ्लो बना रहता है। यह हृदय को काम करने में किसी भी तरह से बांधा उत्पन्न नहीं करता है। आपको बताते चले कि वोदका का सीमित मात्रा से अधिक सेवन करने में यह काफी नुकसान भी पहुंचाता है। वोदका का किसी भी प्रकार से सेवन करने से पहले डाॅक्टर से सलाह जरूर लें।