Vastu Tips for Bedroom: वास्तु कहता है- बेड के सामने नहीं होना चाहिए शीशा, हो सकती है ऐसी हानि

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

Vastu Tips for Bedroom: घर के अन्य हिस्सों की तरह ही बेडरूम भी आपके घर और फिर जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बेडरूम की सजावट, दीवारों के रंग और इसकी दिशा से आपके जीवन की शांति और नींद तय होती है। जानें कि सोने के कमरे को कैसे सजाएं कि आपके जीवन में शांति और समृद्धि आए :

बेडरूम में धार्मिक चित्र: सोते हुए भी आपको सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है। वास्तुशास्त्र कहता है कि आपको अपने बेड के सामने कोई न कोई धार्मिक चित्र अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके पारिवारिक जीवन और मन की शांति के लिए अच्छा रहता है। यदि आप अपने बेडरूम में राधा कृष्ण का चित्र लगाते हैं तो पति पत्नी के बीच में प्रेम बना रहता है। ड्रेसिंग टेबल की स्थिति: यदि सुविधा हो तो बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल न रखें। यदि रखना आवश्यक ही है तो उसकी स्थिति ऐसी हो कि वह खिड़की के सामने न हो। उसको किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां उस पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ती हो।

रोशनी और शीशा: कुछ भी हो जाए, बेड के सामने शीशा न रखें। यदि ऐसी स्थिति में शीशा लगा हो तो उसको हटा दें। असल में ऐसा होने परआपके घर में अशांति तथा बेचैनी का माहौल बनता है। आप अपने बेडरूम में शीशे को किसी ऐसी जगह लगाएं जहां से आपके बेड का प्रतिबिंब उसमें न दिखाई पड़ता हो। इसके अलावा आपके बेडरूम में लाइट किसी ऐसे स्थान पर न लगी हो जहां से उसका प्रकाश सीधे आपके बेड पर पड़ता हो।

बेड की स्थिति: बेडरूम में मास्टर बेड दक्षिण दिशा में ही होना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती तथा सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका बेड दरवाजे के पास नहीं हो तथा बेडरूम में एक से अधिक दरवाजे न हों। आपको बेडरूम के फर्नीचर पर भी ध्यान देना चाहिए। फर्नीचर कभी भी वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहता है। आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके बेड बेडरूम की दीवार से सटा नहीं होना चाहिए। यदि आप इन टिप्स के अनुसार अपने बेडरूम की सजावट करेंगे तो आपके घर में सदैव सुख, समृद्धि तथा शांति बनी रहेगी तथा घर के सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा।

Similar News