गणेश चतुर्थी पर खूब बजेंगे बालीवुड फिल्मों के यह गीत

गणेश चतुर्थी इस साल शनिवार 22 अगस्त से शुरू हो रही हैं। इस पर्व पर गणपति बप्पा के भक्त उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

Update: 2021-02-16 06:29 GMT

गणेश चतुर्थी पर खूब बजेंगे बालीवुड फिल्मों के यह गीत

गणेश चतुर्थी इस साल शनिवार 22 अगस्त से शुरू हो रही हैं। इस पर्व पर गणपति बप्पा के भक्त उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। गणेश चतुर्थी हर साल आम लोगों से लेकर बालीवुड सेलेब्स तक यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाते हैं। सभी लोग गणपति बप्पा को अपने-अपने घरों में विराजित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी आराधना करते हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी का पर्व हो और बालीवुड के गीत न बजे यह संभव नहीं हैं। गणेश चतुर्थी पर्व में बालीवुड फिल्मी गानों की खूब धूम रहती हैं। बप्पा के भक्त इस दौरान जमकर फिल्मी गीत बजाते हैं। बालीवुड फिल्मी गीतों में गणपति बप्पा के भक्त जमकर नाचते-गाते हुए इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में रहती हैं। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से यह धूम कम देखने को मिल सकती हैं। इस साल गणेश पंडाल नहीं दिखेंगे। इस साल लोग गणपति बप्पा को अपने घरों में विराजित कर उनकी आराधना करेंगे। तो चलिए जानते हैं गणपति बप्पा पर बने बालीवुड फिल्मों के कुछ विशेष गीतों के बारे में।

देवा श्री गणेशा देवा

यह गाना अग्निपथ फिल्म का हैं। जो कि विशेषकर भगवान गणेश पर फिल्माया गया हैं। इस गाने की गणेश चतुर्थी पर खूब धूम रहती हैं। बणपति बप्पा के भक्त पूरे 10 दिनों तक इस गाने में जमकर नाचते-गाते हुए इस पर्व को बड़े उत्साह पूर्वक मनाते हैं।

खतरनाक साबित हो सकता है सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल, उपयोग के पहले जरूर पढ़ें ये खबर

गणपति देवा

देवा ओ देवा गणपति देवा। यह गाना सबसे बेहतरीन गाने में से एक हैं। इस गाने को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह गाना है भी काफी पुराना होने के साथ-साथ काफी पाॅपुलर भी हैं।

मोरया रे

यह गाना डाॅन फिल्म का हैं। यह गाना ज्यादातर गणपति विसर्जन के समय बजाया जाता है। यह गाना सुख एवं दुख दोनों का एहसास कराता है।

गजानन

यह गाना फिल्म बाजीराव मस्तानी में फिल्माया गया है। इस गाने को भगवान की प्रार्थना के दौरान बजाया जाता है। यह गाना यह बताता है कि गणपति बप्पा किस तरह मुश्किल समय में हमारी रक्षा करते हैं।

क्या खाने के पैकेट से कोरोना फ़ैल सकता है, या नहीं? WHO ने दिया जवाब

मेरा ही जलवा

गणेश गाना फिल्म वांटेड का हैं। जो कि गणेश उत्सव पर ही फिल्माया गया हैं। इस गाने पर सलमान खान, प्रभु देवा एवं गोविंदा डांस किया है।

आपको बताते चले कि बालीवुड के इन गीतों के अलावा भी कई ऐसे सांग है जिसे कई फेमस सिंगरों ने गाया है। ये गाने गणपति उत्सव के दौरान खूब बजते हैं। इन गानों की गणेशोत्सव के दौरान बड़ी धूम रहती हैं। बहरहाल इस साल कोरोना महामारी के कारण गणपति बप्पा की वैसी धूम देखने को नहीं मिलेगी। जैसे हर साल देखने को मिलती हैं। इस साल ज्यादातर लोग इस उत्सव को अपने घर में ही मनाएंगे।

बालीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम शुरू, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदती आई नजर

मृत्यु के बाद किन्हे मिलता है स्वर्ग और कौन भटकता रहता है, ऐसे समझे…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News