Summer Season Vegetables: गर्मियों के मौसम में अपने गार्डन में लगाएं यें हरी सब्जियां

आजकल अधिकतर लोग घर में लगी हुई सब्जी को खाना अधिक पसंद करते हैं, इस उद्देश्य से आप अपने घर पर गृहवाटिका (Kitchen Garden) बना सकते हैं.

Update: 2022-05-12 11:53 GMT

Summer Season Vegetables: आजकल प्रोडक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से सब्जियां उगाई जाती है जिसके चलते उनमें विभिन्न तरह के केमिकल मिलाएं जाते हैं। दोस्तो ऐसी सब्जियां खाने में नुक़सानदायक होती है। केमिकल युक्त सब्जियों को खाने से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आजकल अधिकतर लोग घर में लगी हुई सब्जी को खाना अधिक पसंद करते हैं। हरी सब्जियों को अपने घर के गार्डन (Kitchen Garden) में लगाना सभी पसंद करते हैं।और गर्मियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां आसानी से लग जाती हैं। जिनमें प्रोटीन, विटामिन्स भरपूर मात्रा में उपस्थित रहती है। घर पर लगी हुई सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जिन्हें गर्मियों के मौसम में आप आसानी से घर में उगा सकते हैं।

खीरा (Cucumber)

गर्मीयों के मौसम में खीरे को सलाद के रूप में अधिकतर पसंद किया जाता है। इसके अलावा खीरे से जूस बनाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक होता है। खीरे से रायता भी बनाया जाता है जो स्वाद में चटपटा होता है। खीरे के पौधे को गमले में लगाया जा सकता है।

बैंगन का पौधा (Brinjal)

अधिकतर लोग बैंगन की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं।वहीं अगर बैंगन का भरता बनाया जाए तो उसे ज्यादा है। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में इसका पौधा लगाने पर एक पौधे पर तीन से चार बैंगन लग जाते हैं। इस पौधे को गमले या जमीन पर भी लगाया जा सकता है।

सीताफल का पौधा (Custard Apple)

सीताफल को दिल्ली, बिहार ,उत्तर प्रदेश जैसे शहरों में अधिक पसंद किया जाता है। इसके साथ ही सरसों मसाला के साथ सीताफल की सब्जी को एक अलग ही अंदाज में खाया जाता है। इसके साथ ही सीताफल को गर्मियों में जरूर लगाना चाहिए।

सफेद प्याज का पौधा (White Onion):

गर्मियों के मौसम में प्याज को खाना अधिक पसंद करते हैं। प्याज से भूख बढ़ती है इसके साथ ही प्याज से सब्जी में अलग ही स्वाद आता है। और ग्रेवी की सब्जी बिना प्याज के नहीं बनाई जा सकती। गर्मियों के मौसम में प्याज आसानी से उगाया जा सकता है। जमीन पर सफेद प्याज उगा सकते हैं, इसके साथ ही प्याज को गमले में भी लगा सकते हैं।

भिंडी का पौधा (ladyfinger)

भिंडी की सब्जी सभी को पसंद आती है। भिंडी विटामिन, खनिजों से भरपूर होती है। जो हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से बचाती है। भिंडी के पौधे में 3 से 4 महीने के बाद फल दिखाई देने लगते हैं। भिंडी के पौधे को नियमित रूप से नेचुरल कीटनाशकों का छिड़काव करते रहना चाहिए।

इनके अलावा सब्जियों के अंदर टमाटर के पौधे, हरी मिर्च का पौधा, कद्दू का पौधा, कॉर्न का पौधा इन सभी पौधों को गार्डन में लगाना चाहिए। गर्मियों के मौसम में इन पौधों में खाद पानी और कीटनाशक का स्प्रे करना चाहिए। जिससे पौधे अच्छे बने रहते हैं।और अत्यधिक सब्जियां लगती हैं। और घर की बनी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है।

Tags:    

Similar News