उर्जा का पावरहाउस है प्याज, इन बीमारियों को दूर भगाने रामबाण की तरह करता है कार्य

प्याज के सेवन से कई जादुई फायदें होते हैं। प्याज न सिर्फ सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहतमंद बनाने के लिए रामबाण की

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

उर्जा का पावरहाउस है प्याज, इन बीमारियों को दूर भगाने रामबाण की तरह करता है कार्य

प्याज के सेवन से कई जादुई फायदें होते हैं। प्याज न सिर्फ सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहतमंद बनाने के लिए रामबाण की तरह कार्य करता है। प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों से हमें स्वस्थ्य रखने में बेहद ही लाभकारी है।

सर्दियों के मौसम में प्याज के सेवन करने से कई जादुई फायदें मिलते हैं। अक्सर हम प्याज को सलाद एवं अन्य तरह से यूज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है प्याज वेट लाॅस से लेकर कई तरह की बीमारियों की रोकथाम करने में बेहद सहायक हैं। जानकारों की माने तो सर्दियों के मौसम में प्याज का सेवन गर्म रखने में मदद करता है साथ ही कई तरह के संक्रमण से भी बचता हैं। तो चलिए जानते है प्याज के सेवन से होने वाले जादुई फायदों के बारे में।

उर्जा का पावरहाउस है प्याज

जानकारों की माने तो प्याज को चीन में उर्जा का पावर हाउस कहा जाता है। प्याज में गर्म तासीर होती है। इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है। चीन में इसका उपयोग शरीर को गर्म करने के लिए किया जाता है।

इन संक्रमण से है बचाता

प्याज में कई तरह के पोषक तत्व जाते हैं। जो हमारे शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाता है। प्याज एंटी बैक्टीरियल एवं एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। यह सर्दी के मौसम में खांसी, सर्दी, हल्का बुखार, त्वचा को मुलायम बनाने में काफी सहायक होता है।

इस शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी श्रद्धा कपूर, घरवालों ने खींचकर निकाला था ब्वाॅयफ्रेंड के घर से बाहर

दांतों की करता है देखभाल

प्याज दांतों के लिए भी बेहद ही लाभकारी है। प्याज को चबाने से मुंह का स्वाद एवं मसूढ़ों के संक्रमण से बचाता है।

वेट लाॅस के लिए है रामबाण

लाल प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो वेट लाॅस करने में रामबाण की तरह कार्य करते हैं। लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनाइड पाया जाता है जो शरीर में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है।

Full View Full View Full View

जानकारों की माने तो प्याज इन सब बीमारियों के अलावा कैंसर बीमारी को रोकने के लिए भी काफी लाभकारी है। खबरों की माने तो साल 2008 से 2014 के बीच में एक अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि कच्चे प्याज का सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम हुआ है।

शिल्पा को इस बेस्ट फ्रेंड के कारण अक्षय कुमार ने दिया था धोखा, फिर मच गया था बवाल

Similar News