Noni fruit orJuice : प्राकृतिक औषधि का भण्डार है यह फल, 150 से ज्यादा पाए जाते हैं पोषक तत्व

Noni fruit orJuice : नोनी फल का नाम आपने तो जरूर सुना होगा। इस फल का जूस आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप इसके गुणों के बारे में जानते हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको इससे रूबरू कराते हैं।

Update: 2021-07-30 21:52 GMT

Noni fruit orJuice : नोनी फल का नाम आपने तो जरूर सुना होगा। इस फल का जूस आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप इसके गुणों के बारे में जानते हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको इससे रूबरू कराते हैं। 

नोनी फल को लेकर कहा जाता है कि यह प्राकृतिक औषधि का भण्डार हैं। इस फल के पत्ते से लेकर जड़ तक औषधि के रूप में काम करती हैं। इस फल को प्राकृतिक औषधि का भण्डार भी कहा जाता हैं। इस फल में 150 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में बेहद सहायक होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नोनी फल के सेवन से किन-किन बीमारियों को दूर भगाया जा सकता हैं और यह फल कितना लाभकारी हैं। 

इम्युनिटी मजबूत

नोनी फल का डेली सेवन से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। वैसे भी कोरोना काल में इम्युन सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि अगर आपका इम्युन सिस्टम मजबूत रहेगा तो छोटी-छोटी कई बीमारियों से लड़ने में आपका शरीर मजबूत रहेगा। इसलिए नोनी के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

वजन घटाने में सहायक

नोनी जूस के सेवन से तेजी से वजन घटाया जा सकता हैं। क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। वैसे भी मोटापा किसी लिहाजा से अच्छा नहीं माना जाता हैं। मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण भी होता हैं। इसलिए मोटापे को कम करने के लिए नोनी का जूस काफी सहायक हो सकता है।

डायबटीज को नियंत्रित

नोनी का जूस पीने से डायबटीज नियंत्रित रहता हैं। यह ब्लड शुगर लेबल को भी कन्ट्रोल रखता हैं। नोनी को डाइट में शामिल करने से कई छोटी-मोटी बीमारियां से नहीं पनपती हैं।

नपुंसकता को रखता है दूर

नोनी जूस का सेवन नंपुसकता को दूर रखता है। यह स्त्रियों को बांझपन की समस्या से भी निजात दिलाता हैं। नोनी का सेवन जहां स्पर्म काउंट को बढ़ाता है तो वहीं महिलाओं के पीरियड्स की समस्या से भी दूर रखता है। इसी तरह नोनी जूस के सेवन से प्रोटेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में भी सक्षम होता है।

Similar News