पुरूषों को हर दिन खाने चाहिए यह 5 फूड्स, शारीरिक कमजोरी दूर कर बढ़ाता है Sex Drive

Men should eat these 5 foods every day : शरीर को बराबर उर्जा मिले। इसके लिए हमें हेल्दी फूड्स का सेवन हर दिन करना चाहिए। शायद इस बात से हर कोई वाफिक भी है।

Update: 2021-07-12 16:29 GMT

Men should eat these 5 foods every day : शरीर को बराबर उर्जा मिले। इसके लिए हमें हेल्दी फूड्स का सेवन हर दिन करना चाहिए। शायद इस बात से हर कोई वाफिक भी है। बावजूद इसके हम ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि महिलाओं से ज्यादा एनर्जी की जरूरत पुरूषों को होती हैं। ऐसे में आज हम यहां कुछ सुपरफूड्स के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। जिन्हें पुरूषों को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। इन सुपरफूड्स के इस्तेमाल से न सिर्फ शारीरिक कमजोरी दूर होती है बल्कि सेक्स ड्राइव (Sex Drive) में भी इजाफा होता है।

पालक

पुरूषों को पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। पालक शरीर में ब्लड फ्लो सही करने के साथ ही हार्ट को भी स्वस्थ्य रखता है। यह पुरूषो की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। जरूरी नहीं कि पालक को सब्जी के रूप में ही इस्तेमाल किया जाए। बल्कि इसे सलाद, जूस, प्रोटीन शेक के साथ ही कई अन्य तरह से भी सेवन किया जा सकता है। 

आलू

आलू का सेवन करना ज्यादातर लोग पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें केले से ज्यादा पोटैशियम, विटामिन सी एवं फाइबर पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को दुररूस्त रखने के साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेड शरीर को एनर्जी देता है। 

टमाटर

टमाटर का सेवन स्वास्थ्य के हिसाब से काफी लाभकारी है। ऐसे में पुरूषों को टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो पुरूषों को बुढ़ापे में होने वाले प्रोटेस्ट कैंसर से बचाता हैं। टमाटर के सेवन से यौन शक्ति भी बढ़ती है। 

दही

पुरूषों को हर दिन दही का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। कैल्शियम के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। दही में अगर शक्कर के बजाय कुछ फू्रट्स डालकर सेवन किया जाए तो अत्यधिक पोषक तत्व मिलते हैं।

साबूत अनाज

साबुत अनाज के डेली सेवन से शरीर को बराबर उर्जा मिलती है। इसलिए पुरूषों को साबुत अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए। 
 

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य एवं सूचनाओं पर आधारित है। लिहाजा रीवारियासत इसकी पुष्टि नहीं करता हैं। इन पर अमल करने से पहले संबंधित से विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेवें। 

Similar News