Salad Recipe: खीरे और दही से बनाएं गर्मियों में फायदेमंद ठंडा सलाद

डाइटिंग पर रहने वाले लोग के लिए सलाद बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

Update: 2022-04-11 06:38 GMT

Garmiyon Me Faydemand Salad Banaye: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अब खाना खाने से ज्यादा शरबत और पानी पीने का मन करता है। लेकिन खाने में अगर ठंडा न्यूट्रिशन वाला सलाद हो तो खाने का जायका भी बढ़ जाता है और गर्मी में खाना आसानी से पच भी जाता है। डॉक्टरों का भी कहना है कि खाने में सलाद खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में ककड़ी, खीरा, दही, मूली खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डाइटिंग पर रहने वाले लोग के लिए सलाद बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इससे पेट भी भर जाता है और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में नहीं जाती है। खीरा वैसे भी त्वचा के लिए और दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में 95% पानी होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। शरीर में बहुत से हानिकारक टॉक्सिन होते हैं। खीरा खाने से टॉक्सिन शरीर से बाहर निकलता है। इसके अलावा खीरे में जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मियों में चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। इसके साथ इसका दोहरा फायदा यह है कि यह कम कैलोरी के साथ अधिक न्यूट्रिशन वाला होता है। खीरे और दही का सलाद मिनरल्स और प्रोटीन का बहुत अच्छा कंबीनेशन है। आपको बता दें कि दही में भरपूर प्रोटीन होता है, इसमें इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की ताकत भी होती है। बढ़ती उम्र में कैल्शियम की कमी होती है शरीर में इसलिए डॉक्टर दही खाने की सलाह देता है, इसमें ढेर सारा कैल्शियम है। इन दिनों गर्मी में खीरा और दही का सेवन करना चाहिए यदि इसे आप सलाद के रूप में आते हैं तो ये आपको और भी फायदा करता है। तो आइए आपको बताएं कि किस तरह से आप जायकेदार और न्यूट्रीशन से भरपूर दही खीरे का सलाद कैसे बनाएं।

दही और खीरे से सलाद बनाने की सामग्री

● छिला हुआ एक खीरा

● बारीक कटी हुई एक हरी मिर्ची 1

● बारीक कटा हुआ एक टमाटर

● एक बड़ा चम्मच कटा हुआ धनिया का पत्ता कम से कम आधा कप फैट वाली दही

● आधा चम्मच जीरा पाउडर

● नमक स्वाद अनुसार और चाट मसाला आपकी इच्छा के अनुसार।

खीरे और दही से बनने वाले सलाद की विधि

● एक कटोरी लीजिए और उसमें कटा हुआ खीर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्स कीजिए।

● अलग कटोरे में दही को अच्छी तरह फेटे और उसमें स्वाद अनुसार नमक, जीरा पाउडर मिला ले। यदि आपको और स्वाद बढ़ाना है तो चाट मसाला भी डाल सकते हैं।

● आप इस मिश्रण को सलाद वाले कटोरे में डाल दे।

अब ऊपर से हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर इसे चाहे तो तुरंत खाने के साथ परोसे या थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दे, और हल्का ठंडा होने पर इसे खाने के साथ या चाहे तो ऐसे भी खा सकते हैं।

Tags:    

Similar News