जमीन पर बैठ कर नहीं खाते है खाना तो जल्दी से शुरू कर दे, होंगे ये फायदे

जमीन पर बैठ कर भोजन करने के अनेक फायदे है.

Update: 2022-03-09 21:30 GMT

हम मानव अपने जीवन की भाग दौड़ में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि हम भूल गए हैं कि हमें क्या खाना है कैसे खाना है और कितना? दिनभर की आपाधापी में हमें मुश्किल से खाने का वक्त मिलता है उसमें भी स्मार्टफोन की वजह से हमारा ध्यान अपने भोजन पर कम और स्क्रीन पर अधिक रहता है। युवाओं में यह समस्या सबसे अधिक है हम हर वक्त अपने फोन की स्क्रीन में ही चिपके रहते हैं हमें यह अंदाजा भी नहीं होता कि भोजन करते वक्त हमें कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य को और भोजन को पचाने में मददगार साबित होते हैं।

हम भोजन को हड़बड़ाहट में खाते हैं और घूम घूम कर अस्थिर ढंग से खाना खाते हैं जिससे हमें पता भी नहीं चलता मगर कई सारी तकलीफ होती है। आज हम आपको बताएंगे कि भोजन को क्यों बैठ कर खाना चाहिए और साथ ही बैठकर खाने से हमारे शरीर को कितने फायदे होते हैं।

ये हैं जमीन पर बैठ कर भोजन करने के फायदे-

• शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

• हार्ट को ब्लड पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है।

•रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है।

• घुटनों की बेहतरीन एक्सरसाइज होती

•जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

•हार्ट पेशेंट के लिए फायदेमंद है।

•खून का संचार दिल तक आसानी से होता है।

• पेट की मांसपेशियां लगातार एक्टिव रहती हैं।

• डाइजेशन अच्छा होता है और भूख भी अच्छी लगती है।

•एकाग्रता बढ़ती है और स्ट्रेस दूर होता है।

Tags:    

Similar News