गर्मी के दिनों में चीटियों से हैं परेशान, तो करें इस कारगर उपाय का उपयोग
गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता है चीटियों का निकलना भी शुरू हो जाता है।
Ant Removal Remedies: गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता है चीटियों का निकलना भी शुरू हो जाता है। चीटियो के निकलने से पूरा घर और पूरे घर के लोग अव्यवस्थित हो जाते हैं। ऐसे मुश्किल भरे समय में कुछ नहीं सूझता। भगवान से मनाने लगते हैं कि कितनी जल्दी हो यह चीटियां घर से बाहर चली जाए। लेकिन आज हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनको उपयोग करने से चीटियां घर से बाहर चली जाएंगी।
काली मिर्च
कहा गया है कि काली मिर्च का चूर्ण बनाकर एक कप पानी में मिला ले। अब इस कब को ले जाकर चीटियों वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने पर चीटियां अपने आप इधर उधर भाग जाएंगी।
नींबू
चीटियों को नींबू पसंद नहीं है। ऐसे में उनकी इस नापसंद का उपयोग किया जा सकता है। जिस जगह चीटियां निकल रही हूं वहां ले जाकर नीबू रखते। या नींबू का छिलका ले जाकर रखें। कुछ दिनों तक नींबू का छिलका वहीं पड़ा रहने दे। अवश्य ही चीटियां गायब हो जाएंगी।
रखें छिलका
जिस जगह पर चीटियां निकल रही हूं। वहां पर नींबू, खीरा, संतरा का छिलका ले जाकर रख दे। ऐसा करने पर चीटियां उपर स्थान से गायब हो जाएंगी।
कॉफी पाउडर
बताया गया है कि जिस जगह चीटियां निकलती हुई दिखाई दे वहा पर कॉफी पाउडर छिड़क दें। यह इतना कारगर उपाय है कि चीटियां दोबारा वहां पर नहीं आएंगे। और चीटियों की समस्या से मुक्ति पा जाएंगे।
साबुन
घर घर के कई हिस्सों में चीटियां निकलकर आपको परेशान कर रही हैं तो आप साबुन का उपयोग करें। इसके लिए साबुन का घोल बना ले और उसे स्प्रे कर दें। ऐसा करते ही चीटियां छूमंतर हो जाएंगी।
हल्दी
घर में जहां भी चीटियां नजर आए वहां पर हल्दी का पाउडर थोड़ा-थोड़ा छिड़क दें। ऐसा करने पर चीटियां हल्दी के प्रभाव से गायब हो जाएंगी।
आटा
आमतौर पर पुराने समय से लेकर अब भी चीटियों को भगाने में आटे का उपयोग किया जाता है। खास तौर पर काली बड़ी चीटियों को भगाने के लिए अगर आटे का छिड़काव कर दिया जाए तो वह अवश्य भाग जाती है।
नमक
लाल चीटियों को भगाने में नमक सबसे कारगर उपाय बताया गया है। नमक कई लक्ष्मण रेखा तैयार करने पर चीटियां वहां से छूमंतर हो जाती हैं।
तेजपत्ता
तेजपत्ता का धुआं उस कमरे में किया जाए जहां पर चीटियां निकल रही हैं तो यह बहुत कारगर उपाय सिद्ध होगा।
पुदीना
अगर शक्कर के डिब्बे में चीटियां चली गई हैं। और वह जीवित है तो चीनी के डिब्बे में पुदीना डाल दे। साथ में लोंग भी डाला जा सकता है। ऐसे डिब्बे के अंदर घुसी हुई सारी चीटियां बाहर निकल आएंगे।