अगर घर पर कर रहे हैं ब्लड शुगर की जांच तो रखें इन बातों का ख्याल
जब शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो उस समय यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अपने खान-पान का ध्यान रखा जाए।
Blood Sugar Check at Home: दोस्तों आजकल डायबिटीज की बीमारी तो जैसे आम हो गई है। हर 10 में से 2 लोगों को डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी देखने को मिलती है। हम सभी जानते हैं कि खराब जीवनशैली के कारण यह बीमारी होती है। जब शरीर का ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो उस समय यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अपने खान-पान का ध्यान रखा जाए। खान-पान में परहेज करना, नियमित व्यायाम करना और नियमित दवाओं के सेवन से ब्लड शुगर (Blood sugar) लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड में शुगर का लेवल अधिकतर घटता और बढ़ता रहता है, इसलिए समय-समय पर इसकी जांच करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। आजकल तो कुछ किट ऐसी आ गई है जिससे लोग घर पर ही ब्लड शुगर लेवल की जांच कर लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें जिनका ध्यान आप को रखना चाहिए जब आप ब्लड शुगर लेवल की जांच कर रहे हो तो:
त्वचा को रखें साफ (keep skin clean)
अगर आप ब्लड शुगर चेक करने जा रहे हैं तो इससे पहले आप अपनी उंगलियों को अच्छे तरीके से साफ़ कर लें। क्योंकि यदि आपकी उंगली गंदी होगी तो इस वजह से इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। साफ करने के बाद स्किन को अच्छे से सूखने दें उसके बाद ही सुई को उंगली में लगाएं।
ध्यान रखें एक सुई को एक ही बार इस्तेमाल करें (Keep in mind that only one needle is used)
कभी भी एक सुई को एक से ज्यादा बार इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से खून में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए ये बहुत जरूरी है कि सुई को एक बार इस्तेमाल करके फेक दिया जाए।
हमेशा भोजन करने से पहले करिए ब्लड शुगर की जांच (Always check blood sugar before meals)
कुछ लोगों हमेशा खाना खाते समय या खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर टेस्ट करने लगते हैं। लेकिन ये गलत है, आपको शुगर की जांच भोजन करने से पहले करनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि जैसे ही खाना खाते है उसके बाद शरीर के ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है। तो अगर आप खाना खाने के बाद शुगर की जांच करेंगे तो हमेशा यह बढ़ा हुआ दिखाई देगा। हमेशा कोशिश करें भोजन करने से 3 घंटे पहले ही अपने ब्लड शुगर की जांच कर लें।
तो अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर की जांच करते समय इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको कोई भी समस्या नहीं आएगी। ब्लड शुगर के जांच संबंधित ये प्रमुख बातें बहुत छोटी है पर बहुत महत्वपूर्ण है।