अगर शरीर में नजर आ रहे हैं यह लक्षण तो खतरे में है आपका लीवर
लीवर हमारे शरीर का का एक खाश अंग है जिसका काम रक्त का थक्का बनाने के लिए आवश्यक प्रोटीन (Protein) को बनाना होता हैं।
शरीर के सभी अंग (Organ) बहुत खास होते हैं, जिनमें से एक लीवर (Lever) भी है, लीवर (Lever) भूरे रंग का रक्त (Blood) से भरा हुआ अंग होता है जिसका काम रक्त का थक्का बनाने के लिए आवश्यक प्रोटीन (Protein) को बनाना, और गैलेक्टोज (Galactose) को ग्लूकोज (Glucose) में बदलना, कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) और प्रोटीन को वसा में परिवर्तित करता है, जो हमारे शरीर को रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, एवं शरीर के अंदर मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में उपयोगी है। लेकिन हमारी खराब आदतों के कारण यह धीरे-धीरे डैमेज ( Damage) होने लगता है, लेकिन स्किन हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों की ओर भी इशारा करती है। जैसे पीलिया (Jaundice) होने पर चेहरा पीला पड़ने लगता है, वैसे ही लीवर खराब होने पर भी हमारी स्किन हमें कई तरह के इशारे देती हैं, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि लीवर में परेशानी होने पर हमारी त्वचा हमें कैसे संकेत देती है।
त्वचा पर सफेद धब्बें (White spots on skin)
अगर त्वचा पर सफेद धब्बे नजर आते हैं, जिसे लीवर स्पाॅट कहा जाता है, तो यह लीवर खराब होने की ओर इशारा करते हैं।
मुंह से बदबू आना (Bad breath)
लीवर खराब होने पर मुंह से हमेशा बदबू आती रहती है।
आंखें पीली होना (Yellowing of eyes)
जब आंखों का सफेद भाग पीला होने लगता है, और नाखून भी पीले हो जाते हैं तो लीवर में इंफेक्शन होता है।
पेट के निचले हिस्से में सूजन आना (Swelling in the lower abdomen)
जब लीवर बड़ा हो जाता है तो पेट के निचले हिस्से में सूजन आने लगती हैं, जो लीवर में खराबी होने का संकेत होता है।
पेशाब या मल का पीला आना (Yellowing of urine or stool)
लीवर में जब इंफेक्शन बढ़ जाता हैं तब पेशाब और मल पीले रंग का आने लगता हैं।
मूत्र त्याग के समय जलन होना (Burning during urination)
जब लीवर में इंफेक्शन बढ़ने के साथ-साथ पेट में सूजन भी आ जाती है तब मूत्र त्यागते समय बहुत अधिक जलन होने लगती हैं।