Youtube Search: लड़कियों को भा रहे यूट्यूब पर इस तरह के वीडियों, कर रहीं सबसे ज्यादा सर्च

Youtube Search: महिलाएं यूट्यूब पर अपने रोजमर्रा को बेहतर तरीके से समझने के लिए ऐसे वीडियों को सबसे ज्यादा सर्च कर रहीं हैं।

Update: 2022-07-14 10:39 GMT

What women view on YouTube: देश की करोड़ों महिलाएं आज इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। जिसमें महिलाएं अपने रोजमर्रा को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च कर रही हैं। इन महिलाओं में से करीब 75 फीसदी महिलाएं 15 से 34 वर्ष के आयु वर्ग की हैं। जाने सर्च करने वालों में लड़कियां यूट्यूब पर क्या सर्च करती है?

लड़कियां यूट्यूब पर क्या सर्च करती हैं

What do girls search on youtube: लड़कियां यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियोज देखना काफी पसंद करती हैं। इसके अलावा लड़कियां अलग से भी यूट्यूब पर इंस्टाग्राम और टिकटॉक वीडियोज सर्च करती हैं।

प्री-वेडिंग फोटो

Pre-wedding photoshoot: लड़कियां गूगल (Google) के साथ-साथ यूट्यूब (Youtube) पर भी डेस्टिनेशन वेडिंग सर्च करती हैं। इसके अलावा प्री-वेडिंग फोटो और वीडियोज को भी लड़कियां यूट्यूब पर देखती हैं। यूट्यूब पर इस तरह के कई चैनल बने हुए हैं, जहां उन्हें ये वीडियो आसानी से मिल जाती हैं।

म्यूजिक वीडियोज

Music Videos: रिपोर्ट के अनुसार लड़कियां यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियोज (Music Videos) सर्च करती है और वे ऐसे वीडियों को देखना बहुत पसंद करती हैं. लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी म्यूजिक सुनते और देखते हैं।

क्राफ्टिंग का शौक

Crafting: लड़कियों को क्राफ्टिंग का शौक होता है. इसलिए ऐसा देखा गया है कि लड़कियां यूट्यूब (Youtube) पर क्राफ्ट आइडिया सर्च करती हैं. जो आइडिया उनको पसंद आते हैं, वो उन्हें घर पर तैयार भी करती हैं।

फैशन एवं ब्यूटी

Fashion And Beauty: लड़कियों को सुन्दर और सबसे अलग दिखना काफी अच्छा लगता है, इसके लिए वो यूट्यूब का सहारा ले रही है। लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती हैं। लड़कियां यूटूयुब पर फैशन और मेकअप ट्रेंड्स सर्च करती हैं। देश दुनिया में फैशन को लेकर क्या नए ट्रेंड आए हैं इस तरह की वीडियोज आमतौर पर लड़कियों को काफी पसंद आते हैं।

Tags:    

Similar News