Face Astrology: चेहरा बताता है कैसा है आपका व्यक्तित्व, पता चलता है भविष्य

Face Astrology in hindi: चेहरा बताता है कैसा है आपका व्यक्तित्व, पता चलता है भविष्य, आइये जानते हैं इससे जुडी हर जानकारियां..

Update: 2021-11-07 10:46 GMT

Face astrology in hindi: पूरे शरीर में सबसे पहले लोगों की नजर चेहरे पर पड़ती है। चेहरे से व्यक्ति की पहचान होती हैं कि वह फला व्यक्ति है। लेकिन क्या अपको पता है कि जिस तरह चेहरे से व्यक्ति पहचाना जाता है वैसे ही चेहरे से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व को भी पहचाना जा सकता है। कई बाद लेगो के यह कहते सुना होगा कि वह चेहर देखकर सब कुछ बता सकता है। लेकिन समुद्रशस्त्र के अनुसार एक विधा है जिसके आधार पर व्यक्ति का चेहर देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। आइये आज हम उसी के सम्बंध में कुछ बात करते हैं।

गोल चेहरे 

ज्योतषिविद् की माने से गोल चेहरे पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। यह लोग कल्पनाशील घरेलू होते हैं। दूसरों के दुख को देखकर स्वयं दुखी हो जाते हैं। तो वहीं यह कई आपेर जीवन में ऊर्जा की कमी महसूस करने वाले होते हैं।

आयताकार चेहरे

आयताकार चेहरे वाले लोग ईमानदार-डिप्लोमेटिक स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता होती है। ऐसे लोग अच्छे पदों पर रहते हैं। ये लोग अगर राजनीति के क्षेत्र में जाते हैं ते वह निश्चित ही सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग बहुत ही प्रैक्टिकल होते हैं। इन लोगो को जमीन से जुड़ा हुआ इंसान भी कहा जा सकता है।

चौकोर चेहरा

चौकोर चेहरे वाले व्यक्ति बुद्धिमान और तार्किक होते हैं। इनकी संकल्प शक्ति काफी मजबूत होती है। वह एक बार अगर कुछ करने की ठान लेते हैं ते उसे पूरा करने के बाद ही छोड़ते हैं। यह भाग्यशाली लोग होते हैं इसलिए यह सार्थक दिशा में ही प्रयास करते है और सफल होते है।

लम्बा चेहरा

जिन व्यक्तियों का चेहरा लम्बा होता है वह खेल'-कूद के प्रेमी माने जाते है। इस क्षेत्र में इन्हे महारथ भी मिलती है। यह शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ माने जाते हैं। इन्हे सामान्य बीमारी से कोई खास फर्क नही पड़ता। इनकी जीवन शैली व्यवस्थित तरीके की होती है। बडी उलझनो में भी विचलित नही होते है और उसे सुलझा लेते हैं।

Tags:    

Similar News