नवम्बर में शादी करने वाले कपल रहते है बहुत सुखी, जानिए बाकी महीनों में शादी करने वालों का हाल

नवम्बर में शादी करने वाले कपल रहते है बहुत सुखी, जानिए बाकी महीनों में शादी करने वालों का हाल कहते है जोड़ी ऊपर से बनकर आती है. भाग्य के अनुसार हमें वो इंसान

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

नवम्बर में शादी करने वाले कपल रहते है बहुत सुखी, जानिए बाकी महीनों में शादी करने वालों का हाल

कहते है जोड़ी ऊपर से बनकर आती है. भाग्य के अनुसार हमें वो इंसान मिलता है जो हमारे काबिल है. आज हम इसी बारे में करने वाले है की कौन से महीनो में शादी करने वाले सुखी रहते है. वैसे तो सबसे सुखी नवम्बर में शादी करने वाले रहते है.

जनवरी

इस माह में शादी करने वालों पर कुम्भ राशि का प्रभाव पड़ता है। ये लोग जीवन में खुश रहते हैं। इनके बीच अच्छी आपसी समझ होती है। ये कभी पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं। इन्हें अपनी मैरिड लाइफ में रोमांटिक सरप्राइज़ेस और गिफ्ट्स मिलते रहते हैं।

फरवरी

इन पर मीन राशि का प्रभाव होता है। इनकी शादीशुदा ज़िंदगी कई सारी भावनाओं से ओत-प्रोत होती है। ये शादी के प्रति अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाते हैं। इनकी जोड़ी में अक्सर यही देखा जाता है कि पति या पत्नी में से कोई एक ही अधिक वफादार होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबॉर्न में हुई स्टडी के अनुसार इस माह में वैलेंटाइन्स डे पर हुई शादियों के टूटने के चांस 18 से 36% होते हैं।

मार्च

इनके ऊपर मेष राशि का असर पड़ता है। शादी में उतार चढ़ाव आते हैं। मतलब अच्छा और बुरा दोनों की दौर देखने को मिलता है। इनके बीच छोटी मोटी बातों को लेकर बहस होती रहती है।

अप्रैल

वृषभ राशि इस माह में शादी करने वालों पर असर डालती है। इनमें एक पार्टनर डॉमिनेटिंग नेचर का होता है जबकि दूसरा शांत स्वभाव का होता है। इस तरह इनकी शादी में बैलेन्स बना रहता है। इनकी सेक्स लाइफ भी अच्छी होती है।

मई

इन पर मिथुन राशि का असर देखने को मिलता है। इनके मामले में स्थिति 50-50 होती है। अर्थात इनका रिश्ता सफल भी हो सकता है और असफल भी हो सकता है। दोनों के चांस बराबर होते हैं। यह बात दोनों पार्टनर के स्वभाव पर निर्भर करती है।

जून

इनके ऊपर कर्क राशि असर डालती है। ये शादी प्यार और भावनाओं से भरी होती है। ये आपस में मिलजुल के रहते हैं। ये एक दूसरे के प्रति केयरिंग नेचर के भी होते हैं। इनकी शादी सफल रहती है।

जुलाई

इन पर सिंह राशि प्रभाव डालती है। ये कपल अपनी शादी को सफल बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। एक दूसरे के प्रति इनका आकर्षण लंबे समय तक चलता रहता है। ये अपनी शादीशुदा लाइफ से पूर्ण रूप से संतुष्ट रहते हैं। हर सुख दुख में पार्टनर का साथ देते हैं।

अगस्त

इन पर कन्या राशि का प्रभाव पड़ता है। ये पारिवारिक लोग होते हैं। इन्हें बच्चे अधिक पसंद होते हैं। ये सामने वाले की पसंद-नापसंद का ध्यान रखते हैं। इनका रिश्ता मजबूर होता है।

सितंबर

इनके ऊपर तुला राशि का प्रभाव पड़ता है। इनके बीच भले लड़ाई झगड़ा हो जाए या आपसी असहमति रहे, लेकिन ये बाद में फिर से एक हो जाते हैं। इनके बीच एक अच्छा तालमेल होता है।

अक्टूबर

इन पर वृश्‍चिक राशि का प्रभाव पड़ता है। ये हर सुख दुख में पार्टनर के साथ रहते हैं। इनकी रोमांटिक लाइफ अच्छी होती है। इनमें आपस में बहुत प्यार रहता है।

नवंबर

इनके ऊपर धनु राशि का प्रभाव पड़ता है। ये एक दूसरे की कमियों को समझ प्यार से रिश्ता निभाते हैं। इनके लिए प्यार सबसे महत्वपूर्ण होता है। ये हमेशा सुखी रहते हैं।

दिसंबर

इन पर मकर राशि का प्रभाव रहता है। ये एक दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट को ज्यादा महत्व देते हैं। इनके बीच रोमांस भी बहुत रहता है।

Similar News