बेदह फायदेमंद है दही के साथ गुड़ का सेवन, कई बीमारियों को दूर कर रखता है तंदुरस्त
जिन घरों में दूध होता है वहां दही जरूर बनती होगी। रही बात गुड़ की तो यह आसानी से बाजार में मिल जाता हैं। इन चीजों का लोग सेवन भी करते है,
बेदह फायदेमंद है दही के साथ गुड़ का सेवन, कई बीमारियों को दूर कर रखता है तंदुरस्त
जिन घरों में दूध होता है वहां दही जरूर बनती होगी। रही बात गुड़ की तो यह आसानी से बाजार में मिल जाता हैं। इन चीजों का लोग सेवन भी करते है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि दोनों का एकसाथ सेवन करने से हमारे शरीर को कितने प्रकार से लाभ होता है। खबरों की माने तो गुड़ एवं दही का एकसाथ सेवन करने से यह कई प्रकार से फायदेंमंद हैं। यह शरीर को न सिर्फ तंदुरस्त बनाता है, बल्कि यह कई प्रकार की बीमारियाों को दूर रखने में भी मदद करता है। दही में जहां प्रचुर मात्रा में पोष्टिक तत्व पाए जाते है तो वहीं गुड़ आयरन का एक बड़ा स्त्रोत हैं। दोनों को एकसाथ खाने से हमारे शरीर को कई प्रकार से लाभ होते हैं।
चीन ने बनाई कोरोना वैक्सीन, अब तक 1 लाख लोगो को लगाई गई ये वैक्सीन, जानिए क्या रहा रिजल्ट
सर्दी जुकाम में ऐसे करें सेवन
गुड़ कई प्रकार के पोषक पाए जाते हैं। जिसमें मैग्निशियम, पोटैशियम, आयरन, काॅपर, कैल्शियम सहित कई अन्य पोषक तत्व शामिल हैं। सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर खट्टी दही में थोड़ा सा गुड़ और काली मिर्च मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें। ऐसा करने से कुछ दिनों बाद रिजल्ट दिखने लगता है।
खून की करता है दूर
गुड़ एवं दही का सेवन शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। दही एवं गुड़ का एकसाथ सेवन करने शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। इससे धीरे-धीरे शरीर की खून की कमी दूर होने लगी है और शरीर ताकतवर बनता है।
ये LED लैम्प्स लगाएंगे आपके घर पर चार-चाँद , अभी खरीदिये AMAZON पर
तनाव से रखे दूर
दही एवं गुड़ का एकसाथ सेवन करने से तनाव में कमी आती हैं। जानकारों की माने तो दही एक ऐसी चीज है जिसका सीधे संबंध मस्तिष्क से होता है। दही में तनाव को कम करने वाले पोषक तत्व होते हैं। दोनों को एकसाथ मिलाकर सेवन करने से धीरे-धीरे आप तनाव मुक्त होने लगेंगे।
पाचन क्रिया को रखता है मजबूत
रोजाना दही के सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए शरीर में जिन चीजों की आवश्यकता होती है, दही और गुड़ में ये सभी चीजें पाई जाती हैं। इसके सेवन से पेट में कब्ज नहीं होता है। साथ ही एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याओं से भी आपको दो-चार नहीं होना पड़ता है। रोजाना एक कटोरी दही में यदि आप गुड़ मिलाकर खाएं तो इससे आपका पेट पूरी तरीके से स्वस्थ रहेगा।
मजबूत होते है दांत एवं नाखून
दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों का सही तरीके से विकास होता है। दांत और नाखून भी इसके सेवन से मजबूत बनते हैं। इसके अलावा शरीर की मांसपेशियां भी अच्छी तरह से काम करती हैं। दही में जब गुड़ मिल जाता है तो इसका प्रभाव कई गुना और बढ़ जाता है।