चाणक्य नीति: मां के गर्भ में ही तय हो जाती है जीवन से जुड़ी ये 5 बातें, पढ़िए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti in Hindi : आचार्य चाणक्य राजनीति, कूटनीति के महान ज्ञाता था। उन्होंने अपने कूटनीति एवं ज्ञान के दम पर मौर्यवंश का राजा चन्द्रगुप्त को बना दिया था। कहा जाता है कि आचार्य की नीतियां हैं तो बहुत कठिन लेकिन जो लोग जीवन में उनकी बताई बातों को फालो करता हैं उसका जीवन सरल और सुखमय हो जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसी तमाम बातों का जिक्र किया हैं।

Update: 2021-04-20 17:21 GMT

जिसे आत्मसात करके इंसान बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकता हैं। नीति शास्त्र में आचार्य ने शिक्षा, व्यापार, धन, गुण, आचरण, दुख-विपत्ति आदि लगभग जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला हैं। आचार्य का मानना है कि जो लोग जीवन में इन सभी बातों को अपनाते हैं वह कभी दुख के भोगी नहीं होते हैं। उनका जीवन हमेशा ही सुखमय व्यतीत होता है। ऐसे में आचार्य ने मां के कोख में ही जीवन की 5 बातों का जिक्र किया हैं। आचार्य कहते है कि जब शिशु मां के गर्भ में रहता है तो जीवन से जुड़ी ये 5 बातें तय हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वो बातें। 

आचार्य चाणक्य कहते है कि जब शिशु गर्भ में रहता है तो ये पांच बातें पहले ही तय हो जाती हैं। पहला कि उसकी कितनी लम्बी आयु होगी, दूसरा वह कितना ज्ञान प्राप्त करेगा, तीसरा वह क्या काम करेगा, वह कितना धन कमाएगा और पांचवा उसकी मृत्यु कब होगी। 

आगे आचार्य ने जीवन की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा है कि जो व्यक्ति नसीब के सहारे जीवन में आगे बढ़ता है वह कभी भी सफल नहीं हो पाता है। इसलिए हमेशा भविष्य को लेकर तैयार रहना चाहिए। नीति शास्त्र की माने तो जो मनुष्य भविष्य के लिए तैयार रहते हैं वह जीवन की हर मुश्किलों का आसानी से सामना कर लेते हैं।

जब ऐश्वर्या को लेकर सोनम ने दिया था ऐसा बयान कि गुस्से में लाल हो गई थी ऐश, जानिए क्या दिया था बयान

Shilpa Shetty ने खोला चौका देने वाला राज, बताया खाली समय में...

Similar News