सबसे बढ़िया सुपर फ़ूड है 'घी' इससे दूर भागने वालों आज जान लो घी खाने के असली फायदे

किसी भी सादे खाने में घी पड़ जाए तो खाने का स्वाद ही अलग हो जाता है, बढ़िया दाल-भात में घी डाल के खाया जाए तो मानों स्वर्ग मिल जाता है

Update: 2021-11-08 09:33 GMT

घी एक ऐसा सुपरफूड है जिसे खाने से लोग अब बचने लगे हैं, जिम जाने वाले और अपने हेल्थ कॉन्शियस रहने वाले लोग घी का नाम सुनते ही ऐसे मुँह बनाते हैं जैसे घी का नाम सुनते ही उनका वजन बढ़ जाता है। असल में घी को लेकर कुछ भ्रांतियां फैली हुई हैं लोगों को लगता है  घी खाने से बॉडी फैट बढ़ता है और केलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है जबकि ऐसा नहीं है बांगडुओं घी के बहुत फायदे हैं जो आपको हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। घी खाने से कोई नुकसान नहीं होता, इसके अलग फायदे हैं भाई। 

आज घी से जुड़े ऐसे फैक्ट्स बताए दे रहे हैं जिसके बाद आप अपनी डाइट से कभी घी को जुदा नहीं करोगे। 

1.घी कैंसर से बचाता है 

हाँ भाई घी कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचने की इम्युनिटी पैदा करता है। इसमें Conjugated Linoleic Fatty Acid (एक तरह का Antioxidant) होता है जो शरीर को कैंसर से बचाता है। साल 1991 में Roswell Park Cancer Institute ने अपनी रिसर्च में पाया था कि घी ब्रेस्ट कैंसर रोकने में CLA दूसरे फैटी एसिड से ज़्यादा कारगर है। 

2.दर्द और सूजन से राहत 

अगर किसी को गठिया रोग की शिकायत है तो उसे घी का सेवन करना चाहिए इससे निश्चित रूप से आराम मिलता है। तेहरान यूनिवर्सिटी में 78 मरीजों पर एक रिसर्च की गई थी जिससे ये पता चला था की घी से सूजन कम होती है। 

3. घी फेट बढ़ाता नहीं घटाता है 

और क्या अभी तक यही सोचते थे ना घी खाऊंगा तो मोटा हो जाऊंगा। लेकिन ऐसा नहीं है घी में पाए जाने वाले Butyric Acid से वजन कम होता है और आपका मेटाबोलिज्म मेंटेन रहता है। 

4. दिल का रखता है खयाल 

एक रिसर्च में पता चला है कि जो लोग शुद्ध देसी घी खाते हैं उनको दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। 

5.सुपर फ़ूड है एनर्जी देता है 

घी में Medium-Chain Fatty Acids होते हैं जिसे अपना लीवर आराम से अपने अंदर मिला लेता है जो लोग एनर्जी के लिए Carbohydrates खाते हैं उससे ज़्यादा अच्छा तो घी होता है 

6. केलेस्ट्रॉल बढ़ता नहीं कम करता है 

लोगों को लगता है घी खाने से केलेस्ट्रॉल बढ़ता है जबकि ठीक इसका उल्टा होता है। घी में Omega-3 Fatty Acid होता है जो शरीर के Cholesterol लेवल को कम करता है और दिल की सेहत सुधरती है। 

7. इम्युनिटी बढ़ती है 

घी में मौजूद Butyric Acid, T cells के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे शरीर का इम्युनिटी लेवल बढ़ता है 

8.भूख बढ़ती है 

घी खाने से पाचन तंत्र बढ़िया से काम करता है, इससे खाना अच्छे से पचता है और भूख बढ़ती है 

9. शरीर को चुस्ती देता है 

घी खाने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है मतलब बॉडी में लचीलापन आता है, स्फूर्ति बढ़ती है 

10. सकारात्मकता 

आयुर्वेद के अनुसार घी एक सात्विक भोजन है, सात्विक खाना खाने से शरीर और चित  में सकारात्मकता आती है। 

Tags:    

Similar News