सेहत के लिए बेहद लाभकारी है आवंला, इन रोगों को जड़ मिटाने में है रामबाण

आंवला का नाम शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने न सुना हो। यह फल भारत में आसानी से मिल जाता है। आंवले में कई तरह के पोषक

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है आवंला, इन रोगों को जड़ मिटाने में है रामबाण

आंवला का नाम शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने न सुना हो। यह फल भारत में आसानी से मिल जाता है। आंवले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवले को आयुर्वेद में बेहद ही उर्जादायक जड़ी-बूटी बताया गया हैं। इसका उपयोग कई तरह के घरेलु नुस्खों में किया जाता है। यह फल एंटी आॅक्सीडेंट के साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं।

यह फल बालों को काला, घना एवं शाईनिंग युक्त बनाता है। इसमें हड्डियों को मजबूत करने एवं डायबटीज रोग को दूर भगाने की अद्भुत क्षमता होती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। आंवला कई रोगों में दूर भगाने रामबाण की तरह कार्य करता हैं। तो चलिए जानते है आंवला हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।

डायबटीज

आंवला डायबटीज रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को कई तरह से पोषक तत्व देते हैं। इस फल को नियमित सेवन करके ब्लड प्रेसर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।

बेस्ट kitchen प्रोडक्ट्स, जो आपके day-to-day लाइफ में बहुत मदद करेंगे

हृदय रोग

आंवला हृदय रोग के लिए काफी लाभकारी है। यह शरीर के खराब कोलेस्ट्राॅल के निर्माण को कम करके गुड कोलेस्ट्राॅल को बढ़ाता है। जिससे दिल के दौरे एवं हृदय रोग का खतरा काफी हद तक हो जाता है। उच्च कोलेस्ट्राल दिल की बीमारी के लिए काफी हानिकारक होता है।

हड्डियों को मजबूत

आंवले में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। आंवले के रस का रोजाना सेवन करने से जोड़ों का दर्द जहां दूर होता है तो वहीं इस फल का रस कई तरह से शरीर को फायदा पहुचंकर इंसान को तंदुरस्त बनाता है।

इम्युनिटी को रखता ठीक

आंवला ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को कई तरह से पोषक तत्व देता हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्युनिटी को बढ़ाता है। जिससे इंसान तंदुरस्त रहता है।

बालों के लिए लाभकारी

आंवले में कई तरह की विटामिन पाई जाती है जो शरीर के साथ ही बालों के लिए काफी लाभकारी है। आंवले में सी, ई, आयरन, फास्फोरस, फाइबर, कार्बोहाईड्रेट जैसे कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जो बालों को चमकदार, घना, मुलायम एवं शाईनिंग युक्त बनाते हैं।

नोट- यह जानकारी केवल आपके नाॅलेज को बढ़ाने के लिए है। किसी भी प्रकार की चीजों का सेवन करने से पहले डाॅक्टर की सलाह अवश्य लें।

आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी का रंग है सांवला तो आपके लिए है बहुत भाग्यशाली, पढ़िए

Similar News