Fake Tea: बाजार में बिक रही मिलावटी चायपत्ती, असली और नकली की पहचान करने अपनाएं यह तरीके
Fake Tea: देश भर के बाजारो में इस समय मिलावटी चायपत्ती बिक रही है। इसलिए हमें असली और नकली चायपत्ती का पहचान करना जरूरी।
Fake Tea In Market: आमतौर पर चाय पीना हमारे दिनचर्या साथ-साथ हमारी व्यावहारिकता में समाहित हो चुका है। किसी के घर आने या किसी के घर जाने पर उसके द्वारा चाय और पानी के लिए अवश्य पूछा जाता है। एक निश्चित मात्रा में चाय पीना जहां स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। ऐसे में चायपत्ती की बढ़ती मांग की वजह से मिलावट का व्यापार भी शुरू हो चुका है। वही यह मिलावटी चाय पत्ती हमारे सेहत को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में आवश्यक है कि हम यह कैसे निश्चित करें एक सी दिखने वाली चायपत्ती असली है या नकली।
कैसे की जाती है मिलावट (Tea Adultration)
जानकारी के अनुसार चाय की पत्ती में मिलावट कई तरह से की जा रही है। इसमें पुरानी या उपयोग की हुई चाय की पत्ती को दोबारा सुखा कर पैक कर बाजार में बेचा जाता है। इसके पूर्व उस चायपत्ती में कलर मिलाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्याधिक नुकसानदेह है। वहीं कई बार तो लोग चाय की फैक्ट्रियों से या थोक विक्रेताओं से संपर्क कर ज्यादा मात्रा में चाय की पत्ती खरीद कर किसी दूसरे नाम से की पैकिंग कर देते हैं। लेकिन इस बीच उस चाय की पत्ती में कई तरह की अन्य पतियों को कलर कर मिला दिया जाता है। इस तरह की नकली चाय की पत्ती का उपयोग करने से स्वास्थ्य को अत्याधिक नुकसान होता है। वहीं जानकारों का कहना है कि लिवर डिसऑर्डर और सेहत से जुड़ी कई दूसरी समस्याएं चाय की वजह से आते ही लगती हैं।
ऐसे करें पहचान ? (How Check Fake Tea)
चाय की पत्ती असली है या नकली इसकी पहचान हम सामान्य तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए फिल्टर पेपर की आवश्यकता होती है। बताया गया है कि फिल्टर पेपर में चाय की पत्ती को फैलाएं इसके पश्चात का पानी छिड़क दें। जिससे कि फिल्टर पेपर गीला हो जाए। बाद में उस फिल्टर पेपर को धोए। बताया गया है कि अगर चाय की पत्ती में मिलावट है तो फिल्टर पेपर का रंग कालापन लिए भूरे रंग का दिखाई देगा। फिल्टर पेपर में कई जगह दाग दिखाई देने लगेंगे। वही अगर चाय की पत्ती कोई मिलावट नहीं है तो फिल्टर पेपर पर कोई दाग नजर नहीं आएगा। ऐसे में हम मान सकते हैं कि हमारी चाय की पत्ती पूर्णरूपे शुद्ध है।