अप्रैल माह में पड़ रही 7 दिनों की छुट्टी, कहीं जाना है घूमने तो अभी से करें प्लान

मार्च का महीना समाप्त हो गया। मार्च के महीने की जो छुट्टियां थी वह भी महीना समाप्त होने के साथ समाप्त हो गई हैं।

Update: 2022-03-31 12:01 GMT

April 2022 Holiday List, April Mei Chuttiyan: मार्च का महीना समाप्त हो गया। मार्च के महीने की जो छुट्टियां थी वह भी महीना समाप्त होने के साथ समाप्त हो गई हैं। लेकिन कर्मचारियां को निराश होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि अप्रैल का महीना लगातार कई छुट्टियां लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर कही परिवार संग घूमने के लिए जाने का प्लान है तो उसे पूरा किया जा सकता है। अप्रैल का महीना 30 दिनों का होता है। इस महीने में एक साथ लगातार 3 छुट्टियां पड रही हैं। आइये जाने काहे की है यह छुट्टियां।

कैसा है अप्रैल में छुट्टियों का ग्राफ

वैसे तो अप्रैल के महीने में पूरे एक सप्ताह की यानीकि 7 दिनां की छुट्टी पड़ रही है। जिसमें 4 रविवार हैं तो वहीं 3 त्यौहार की छुट्टियां शामिल है। लेकिन बात अगर त्यौहारों की करे तो पता चलता है कि अप्रैल माह में 4 त्यौहार पड़ रहे हैं। लेकिन एक त्यौहार रविवार के दिन पड जाने से एक त्यौहारी छुट्टी का नुक्सान हो रहा है।

कब है कौन सा त्यौहार

जानकारी के अनुसार अगर 7 दिनों के छुट्टी की बात करें तो पता चलता है कि 3 अप्रैल को रविवार है। वहीं 10 अपै्रल को रामनवमी के साथ ही रविवार है। यही एक त्यौहार की छुट्टी खराब हो रही है। इसके बाद 13 अपै्रल को बैसाखी, 14 को अम्बेडकर जयंती, 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। इसके एक दिन बाद यानीकि 17 अप्रैल को महीने का तीसरा रविवार और फिर 24 को अप्रैल माह का आखिरी और चौथा रविवार है।

अब अगर छुट्टी की गिनती की जाय तो 3,10,13,14,15,17 और 24 को अवकाश रहेगा। यह बात अलग है कि कुछ छुट्टियां केवल बैंक वालो को और ऐक्षिक रहेंगी।

Tags:    

Similar News