20 साल की मालकिन ने भैंस की देखभाल के लिए रखा नौकर, फिर उसी के प्यार में हो गई मदहोश, फटाफट जाने फिर क्या हुआ...

कहते हैं प्यार तो सबसे प्यारा होता है। फिर इस प्यार के आगे क्या मां और क्या बाप।

Update: 2022-10-02 03:48 GMT

latest trending news in hindi

latest trending news in hindi: कहते हैं प्यार तो सबसे प्यारा होता है। फिर इस प्यार के आगे क्या मां और क्या बाप। जब इस प्यार के फेर में फंस कर लोग अपने जन्मदाता मां-बाप को भूल जाते हैं तो उनसे आशा ही क्या की जा सकती है। ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। जहां पर भैंसों की देखरेख करने के लिए घर में एक नौकर रखा गया। लेकिन घर की बेटी का दिल उस नौकर पर आ गया। वह भी इस तरह से की उससे शादी करने पर अड़ गई। आइए जानें इसकी पूरी प्रेम कहानी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है मामला

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली 20 साल की मुस्कान के घर वालों ने भैंस की देखरेख करने के लिए आमिर नाम के लड़के को अपने घर में रख लिया। जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जाती है। भैंसों की देखभाल करने के साथ ही आमिर घर के कई सारे काम पूरी इमानदारी और लगन से कर दिया करता था। उसकी खासियत थी कि वह हर काम को मन लगाकर करता था। आमिर की इसी आदत से घर के सभी लोग खुश रहते थे।

बढ़ने लगी नज़दीकियां

बताते हैं कि मुस्कान धीरे-धीरे आमिर की ओर आकर्षित होने लगी। वह मन ही मन आमिर को पसंद करते हुए नजदीकियां बढ़ाने के लिए अक्सर तबेले में जाया करती थी। जहां आमिर भैंसों की देखरेख करता था।

एक दिन मुस्कान से नहीं रहा गया और वह आमिर के पास जा पहुंची। उसने अपने मन की बात बताते हुए शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। लेकिन आमिर जो एक गरीब परिवार का लड़का था उसने हां कहने के बजाय समय मांगा और अपने मां बाप से बात की। अनुमति मिलने के बाद उसने मुस्कान की मां से भी बात किया। मुस्कान के पिता नही है।

मुस्कान की मां ने दी अनुमति

मुस्कान और आमिर ने मिलकर मुस्कान की मां से बात की। सारी बात जानने के बाद मुस्कान की मां राजी हो गई और विवाह करवाने का निश्चय किया। आज मुस्कान आमिर और अपनी मां के साथ घर में रह रही है। सभी मिलकर भैंसों की देखभाल के साथ ही काम धंधा में लगे हुए हैं।

Tags:    

Similar News