10 लाख लोगों में से कोई एक होता है इतना भाग्यशाली, जिसके इस खास स्थान पर होता है तिल
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल/ पूरी दुनिया में करोड़ों लोग बसते हैं। इनमें भले ही गोरे हों या काले खूबसूरत हो या बदसूरत उन सभी में एक चीज़ ज़रूर समान होती है और वो है शरीर पर तिल। चंद्र बिंदू की तरह दिखने वाला निशान दुनिया में हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर होता है। भले ही किसी के शरीर पर ये निशान मात्र एक ही होगा, लेकिन होता ज़रूर है। कई लोगों के शरीर पर तो ये तिल बहुत ज्यादा होते हैं। तिल की एक खासियत होती है कि, अगर यह शरीर या चेहरे पर किसी अच्छे स्थान पर है तो इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, नहीं तो इसके कारण अच्छे से अच्छा चेहरा भी अपनी खूबसूरती खो देता है।
शास्त्रों ने दिया तिल का जवाब
तिल आकर्षण का केन्द्र होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इसका धर्म से भी गहरा रिश्ता होता है। हम बात कर रहे हैं टिल के महत्व की। शास्त्रों में तिल के स्थान और उसके महत्व के बारे में बताया गया है। जी हां, शरीर के अंगों पर मौजूद तिलों का भी अपना एक खास महत्व होता है। इसी को लेकर आज हम मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित वीरेन्द्र रावल से जानते हैं कि, किसी भी व्यक्ति के वो कोनसा महत्वपूर्ण अंग है, जहां तिल होना बहुत शुभ माना जाता है, वो तिल जो उस व्यक्ति का भाग्य लिखता है।
शोध में साबित हुई ये बात
आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले हुए एक शोध में यह बात भी ये बात सामने आ चुकी है कि, शास्त्रों में बताए गए तिल के इस खास स्थान को करीब 10 लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति के शरीर के उस खास अंग पर पाया गया। यानी अब आप खुद तय कीजिए कि, ये तिल कितना महत्व रखता है। शास्त्रों मे बताया गया है कि, जिन लोगों के शरीर के इस खास अंग पर तिल का निशान होता है, वो दुनिया में बसने वाले दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा भाग्यवान और भाग्यशाली होते हैं।
शरीर का महत्वपूर्ण तिल
अगर आपके पेट पर तिल है तो आप काफी ज्यादा भाग्यशाली और भाग्यवान हैं। इस तिल के ये संकेत भी हैं कि, उस व्यक्ति को समाज और लोगों के बीच बड़ा सम्मान मिलता है और इन लोगों के पास पैसों की कभी भी कमी नहीं होती। हालांकि, ये संभव नहीं हैं कि, ये लोग जन्म से ही मालदार हों। लेकिन ये संभव है कि, जीवन में एक बार इनका भाग्य ज़रूर बहुत तेज़ी से चमकता है। जब इन लोगों का समय अनुकूल होगा, इन्हें धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपके पेट पर भी नाभी के उपरी हिस्से पर ये तिल है, तो यह समझ लीजिए कि, आप भी लाखों लोगों में से बेहद भाग्यशाली हैं। अगर अब तक किसी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आपके सामने एक ऐसा समय आएगा जो आपका भाग्य बदलने के लिए पर्याप्त होगा। शर्त ये है कि, आप उस समय को पहचानते कैसे हैं।