मेरी जान को ख़तरा है : BJP MLA संजय पाठक

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

MP News Live Updates : मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा कि मैं भाजपा में था भाजपा में हूं भाजपा में रहूंगा, सियासी कारणों से मेरी जान को खतरा हो सकता है।

उधर गायब बताए जा रहे भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय मीडिया के सामने आए और बोले कि मेरा फोन स्विच ऑफ हो गया था। कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट के बीच दिग्विजय सिंह आज भोपाल पहुंचे, यहां उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए। दिग्विजय और सीएम कमलनाथ के बीच भोपाल में बैठक की। सियासी संकट के बीच सीएम कमलनाथ का ओरछा दौरा कैंसिल हो गया है, वे आज से शुरू होने जा रहे नमस्ते ओरछा कार्यक्रम शिरकत करने वाले थे।

कांग्रेसी विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद और गहरा गया है। आशंका है कि इसके बाद और भी कांग्रेस विधायक अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से बार-बार एक ही बयान आ रहा है कि हमारी सरकार को कोई संकट नहीं है।

अभी भी विधायक बिसाहूलाल सिंह, रघुराज सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग और सुरेंद्र सिंह शेरा के बेंगलुरु में होने की खबर है। बिसाहूलाल‍ सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घटनाक्रम की हर जानकारी पढ़ने के लिए RewaRiyasat.Com के साथ बनें रहें। 

Similar News