Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 31 हजार 904 बेटियों के खाते खोलकर Katni बना No.1 जिला

Katni News : Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 31 हजार 904 बेटियों के खाते खोलकर Katni बना No.1 जिला

Update: 2021-05-17 09:59 GMT

Katni News: जिला प्रशासन के बेहतर प्रयासों से जिले ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के क्रियान्वयन में सफलता अर्जित की है। कटनी जिला सबसे अधिक सुकन्या खाते खोलकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रहा है।

जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी से 31 मार्च 2021 तक महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले की पात्र बेटियों के नाम डाकघरों में भारतीय डाक विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ के समन्वय से सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की कार्यवाही की गई।

22 फरवरी से 31 मार्च 2021 तक चलाये गये व्यापक अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये और जिले में 31 हजार 904 पात्र बेटियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाये गये। कटनी जिले में खुले खातों की संख्या प्रदेश में नंबर एक पर है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत अकाउन्ट खोलने के लिये जिले में कार्ययोजना बनाकर कार्य किया गया। जिसके तहत 40 दिनों में ही 31 हजार 904 बालिकाओं के खाते खोले गये। प्रत्येक बालिका का खाता 250 रुपये से खोला गया।

इसमें खास बात यह भी रही कि 1856 एैसी बालिकाओं जिनके अभिभावक के पास पैसे नहीं थे, उनकी राशि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा ने अपनी ओर से जमा कराई।

Similar News