COU Recruitment 2023: केन्द्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की निकली वैकेंसी, किस विषय के कितने पद हैं रिक्त जान लें

COU Recruitment 2023: केन्द्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा में विभिन्न विषयों में फैकेल्टी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है जिसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं।

Update: 2023-02-06 08:06 GMT

COU Recruitment 2023: केन्द्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा (सीयूओ) में विभिन्न विषयों में फैकेल्टी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यहां असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है जिसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए गए हैं। विश्वविद्यालय में कई विषयों के लिए पद रिक्त बताए गए हैं। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। यहां कुल 45 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी वैकेंसी डिटेल्स

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय में इन विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। जिसमें कुल रिक्त पद 45 बताए गए हैं। इनमें इंग्लिश के कुल 3 पद, उड़िया के 2 पद, सोशियोलाजी 3 पद, जर्नलिज्म 2 पद, आर्थोलाजी के 2 पद, इकोनामिक्स 1 पद, मैथमेटिक्स 3 पद, एजुकेशन 7 पद, हिन्दी 4 पद, संस्कृत 4 पद, स्टैटिसटिक्स विषय के 4 पद बताए गए हैं। जबकि बिजनेस मैनेजमेंट के 4 पद और कम्प्यूटर साइंस के 4 पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ओडिशा (सीयूओ) की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर संबंधित पदो ंके लिंक पर जाकर अभ्यर्थियों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वह आवेदन फार्म भर सकते हैं। इस दौरान उन्हें फार्म भरने के बाद मांगे गए समस्त दस्तावेज अटैच कर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा।। ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय की इस वैकेंसी में आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। जबकि अभ्यर्थियों द्वारा भेजे गए पते पर आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 3 मार्च निर्धारित है।

Tags:    

Similar News