RSSB Teacher Recruitment 2023 Time Table: शिक्षक भर्ती एग्जाम का टाइम टेबल जारी, कब से कब तक होंगी परीक्षाएं जान लें

RSSB Teacher Recruitment 2023 Time Table: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा शिक्षक भर्ती एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रारंभ होंगी।

Update: 2023-02-08 08:13 GMT

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा शिक्षक भर्ती एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रारंभ होंगी। नौ पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। 48 हजार पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए 9 लाख 64 हजार 965 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया है। यह परीक्षाएं 1 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में शामिल होने के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 19 फरवरी तक जारी हो सकेंगे।

शिक्षक भर्ती परीक्षा डेट

शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद वह परीक्षा से एक दिन पूर्व और एक बाद बाद तक रोडवेज बसों में मुफ्त में अपना सफर कर सकेंगे। जारी किए गए समय सारिणी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा 25 फरवरी को होगी। इसका समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का विज्ञान एवं गणित का पेपर 25 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र 26 फरवरी को होगा। जिसका समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का हिन्दी का पेपर 26 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का संस्कृत का पेपर 27 फरवरी को सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का उर्दू भाषा का पेपर 28 फरवरी को होगा। इसका समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का पंजाबी भाषा का पेपर 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का सिंधी भाषा का पेपर 1 मार्च को होगा। जिसका समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

शिक्षक भर्ती परीक्षा रिक्त पद

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर के कुल 48 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। लेवल-1 में 21 हजार और लेवल-2 के 27 हजार पद शामिल हैं। जिनके लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा टीचर्स के सिलेक्शन के लिए की जाएगी। 23 और 24 जुलाई को हुई पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर को जारी हो चुका है। जिसमें पाए हुए अभ्यर्थियों के चयन के लिए 25 फरवरी से 1 मार्च तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा विषय के आधार पर होगी।

Tags:    

Similar News