CTET Answer Key 2022: सीटीईटी एग्जाम की आंसर की रिलीज, इस लिंक से करें डाउनलोड ctet.nic.in

CTET Answer Key 2022: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटीईटी एग्जाम की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिसको परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Update: 2023-02-15 09:54 GMT

CTET Answer Key 2022: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटीईटी एग्जाम की आंसर-की जारी कर दी गई है। जिसको परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रोविजनल आंसर को इस लिंक ctet.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। आफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई इस आंसर-की में अप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से एंटर किया जा सकेगा।

सीटीईटी आंसर की आब्जेक्शन डेट

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को यदि यह लगता है कि उसके आंसर की जांच सही ढंग से नहीं की गई है तो वह इसके लिए आब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। जिसके लिए आंसर की उपलब्ध करा दी गई है। 17 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना आब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। सीटीईटी 2023 दिसम्बर सेशन की परीक्षा 28 दिसम्बर 2022 से प्रारंभ हुई थी जो 7 फरवरी 2023 तक चली थी।

सीटीईटी आंसर की आब्जेक्शन शुल्क

अभ्यर्थी आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की का अवलोकन कर सकते हैं। जिसमें आब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को शुल्क अदा करना होगा। प्रति प्रश्न का 1000 रुपए आब्जेक्शन शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थी को करना होगा।

सीटीईटी आंसर की डाउनलोड प्रोसेस

आंसर की डाउनलोड करने के लिए सीटीईटी की आफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अभ्यर्थियों को जाना होगा। यहां पर CTET Dec 2022 के लिंक को खोजकर क्लिक करने के बाद उत्तर कुंजी को डाउनलोड किया जा सकेगा। नए वेब पेज पर CTET 2022 आंसर की लिंक पर जाएं जहां सीटीईटी 2022 आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी जिसको डाउनलोड कर लें।

Tags:    

Similar News