Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022: जानें कब से होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, क्या है अपडेट?

Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022 की तिथियां जल्द जारी हो सकती है। एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किये जा सकते हैं। जिसे उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Update: 2022-02-13 06:48 GMT

Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022 Date: राजस्थान राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। पूरे देश समेत राज्य में घटते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजस्थान राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022) तिथियां जल्द जारी की जा सकती है। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान राज्य (Rajasthan State) में कॉन्स्टेबल (Constable) के 4438 पदों पर भर्ती की जानी है। 

Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022: कब होगी पीरक्षा?

इससे पहले यह जानकारी दी जा रही थी कि राजस्थान पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2021-2022) दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है लेकिन इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी। अब सभी उम्मीदवार परीक्षा का इंतजार कर रहे है। कई उम्मीदवार अपनी उम्र को लेकर भी चिंतत हैं। क्योकि उनकी उम्र आयु सीमा के करीब है और वे यह परीक्षा सरकारी नौकरी के लिए आखरी मौका के लिए भी दे रहे हैं। इसी बीच घटते कोरोना संक्रमण के बीच यह कयास लगाया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित कराया जा सकता है। 

Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022: ऑनलाइन जारी होंगे एडमिट कार्ड 

जानकारी के मुताबिक परीक्षा की तारीख (exam date) निश्चित किए जाने के 7 दिनों के भीतर एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022 Admit Card) जारी किया जा सकता है। जिसे उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमे परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, आदि की जानकारी दी जाएगी। 

Rajasthan Police Constable Exam 2021 2022: कैसे होगी लिखित परीक्षा 

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2021-2022) लिखित परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा के सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा सम्बन्धी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

Tags:    

Similar News