Indian Navy Recruitment 2023: लड़कियों के लिए नेवी में अवसर, भारतीय नौसेना ने अग्रिम अधिसूचना की जारी

Indian Navy Recruitment 2023: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी खोज में भारतीय नौसेना द्वारा एक अग्रिम अधिसूचना जारी की गई है। यह अवसर पहले लड़कों के लिए था।

Update: 2023-03-06 10:42 GMT

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी खोज में भारतीय नौसेना द्वारा एक अग्रिम अधिसूचना जारी की गई है। यह अवसर पहले लड़कों के लिए था इसमें कुल 35 रिक्तियों में से 5 शिक्षा शाखा के लिए और 30 नौसेना की कार्यकारी और तकनीकी शाखा के लिए था। इसमें लड़कियों को समायोजित करने के लिए नौसेना अतिरिक्त रिक्तियां जारी करेगा या लड़कों की रिक्तियों को घटा देगा। नौसेना द्वारा अधिसूचना मई 2023 में लड़कियों और लड़कों के लिए प्रकाशित करेगा।

नौसेना वैकेंसी में यह होगा मापदंड

नौसेना द्वारा अधिसूचना प्रकाशन किए गए जाने के बाद इसमें हायर सेकेण्ड्री कक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ (पीसीएम) में पात्रता 70 प्रतिशत से ऊपर होगी। इसके साथ ही शार्ट लिस्टिंग जेईई मेन्स अखिल भारतीय सामान्य योग्यता सूची पर आधारित रहेगी। इसमें अभ्यर्थियों की जन्म तारीख 2 जुलाई 2004 से 1 जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए। यह मापदंड लड़कियों और लड़कों दोनों अभ्यर्थियों के लिए रहेगी।

नौसेना वैकेंसी ऑनलाइन आवेदन

इसके लिए मई 2023 में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में एनडीए और एसएसबी के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने वाले कर्नल निखिल दीवानजी के मुताबिक शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को नौसेना एसएसबी केन्द्रों में सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार होगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल द्वारा सूचना भेजी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण

इसमें चयनित अभ्यर्थी दिसम्बर 2023 में भारतीय नौसेना अकादमी में शामिल होंगे। इन्हें मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के चार साल सरकार के खर्च पर गुजारने होंगी। कर्नल निखिल दीवानजी के मुताबिक बीटेक के तीसरे वर्ष में अभ्यर्थियों को पैसों का लाभ दिया जाता है। उन्हें 56 हजार 100 रुपए प्रति माह प्रदान किए जाते हैं जबकि चौथे वर्ष में केन्द्रीय सरकार के अधिकारी का पूरा वेतन उन्हें मिलता है। नौसेना द्वारा यह कदम उठाया गया है जल्द ही भारतीय सेना का अनुसरण करने की संभावना है। कर्नल निखिल के मुताबिक जून 2024 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए दिसम्बर 2023 में प्रकाशित होने वाली अधिसूचना में जेईई (मुख्य 2023) के स्कोर कार्ड स्वीकार्य किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News