GATE 2023 Result: गेट एग्जाम का रिजल्ट कल होगा जारी, इस लिंक gate.iitk.ac.in से कर सकेंगे चेक

GATE 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) गेट 2023 परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी करने जा रहा है। परिणाम आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे।

Update: 2023-03-15 08:53 GMT

GATE 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) गेट 2023 परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी करने जा रहा है। परिणाम आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे जिसको अभ्यर्थी चेक कर सकेंगे। गेट एग्जाम का आयोजन फरवरी माह की 4, 5, 12 और 13 तारीखों को किया गया था। स्कोर कार्ड 21 मार्च से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। सब्जेक्ट वाइस गेट कट-ऑफ 2023 की भी घोषणा की जाएगी।

गेट रिजल्ट जारी होने का समय

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा गेट 2023 का परिणाम जारी होने का फिलहाल कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। जिसको लेकर यह माना जा रहा है कि रिजल्ट को पिछले ट्रेंड के अनुसार ही जारी किया जाएगा। पिछले ट्रेंड में गेट रिजल्ट आमतौर पर फर्स्ट हाफ में ही जारी किए जाते रहे हैं। जिसके चलते ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कल यानी 16 मार्च को भी फर्स्ट हाफ में ही गेट 2023 के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

गेट रिजल्ट कैसे करें चेक

गेट एग्जाम 2023 का आयोजन फरवरी माह में किया गया था। जिसका रिजल्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर जारी करने जा रहा है। यह परिणाम आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को यह प्रोसेस अपनानी होगी। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा। जहां अभ्यर्थी GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें। अब यहां पर अपना GATE 2023 नामांकन आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी सबमिट बटन पर क्लिक करें। यहां पर आपकी स्क्रीन के सामने GATE 2023 का रिजल्ट प्रदर्शित होने लगेगा। जिसको अभ्यर्थी अपनी इच्छा अनुसार डाउनलोड कर आगे की जरूरत के हिसाब से प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News