CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिसको परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

Update: 2023-06-10 11:40 GMT

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिसको परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करना होगा। देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज सहित अन्य भाग ले रहे विश्वविद्यालयों में पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

CUET PG 2023 Admit Card:

सीयूईटी पीजी 2023 (CUET PG 2023) का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। जिसके शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड CUET PG 2023 Admit Card जल्द जारी किया जाएगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप से परीक्षार्थी केवल परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। एग्जाम सिटी सेंटर, शिफ्ट समेत अन्य जानकारियां प्रवेश एडमिट कार्ड में प्रदान की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई आती है तो वह सीयूईटी पीजी 2023 के लिए cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं। इसके साथ ही समस्या निराकरण के लिए इस नंबर 40759000 / 011 – 69227700 पर कॉल भी किया जा सकता है।

CUET PG City Intimation Slip How to Download:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2023 CUET PG 2023 के लिए सिटी इंटीमेंशन स्लिप जारी कर दी है। जिसमें अभ्यर्थी शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी इंटीमेंशन स्लिप डाउनलोड करेन के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। जहां होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें। यहां लॉग इन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। अब स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसको परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2023 का आयोजन 12 जून को किया जाएगा।

Tags:    

Similar News