Anganwadi Bharti: साल 2022 की सबसे बड़ी आंगनवाड़ी भर्ती, भरे जाएंगे 96000 रिक्त पद

Anganwadi Bharti 2022 Notification: महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा देश के सभी जिलों में समेकित बाल विकास सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती करने जा रहा है।

Update: 2022-10-11 06:52 GMT

Anganwadi Bharti 2022 Notification: महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा देश के सभी जिलों में समेकित बाल विकास सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आंगनबाड़ी में बंपर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी भर्ती 2022 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें करीब 96000 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। यह बात अलग है कि अभी भी देश के कई प्रदेशों के जिलों में भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है। यह भर्ती जिला कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से भर्ती करने की हरी झंडी देश के सभी प्रदेशो के सभी जिलों को दे दी है। जहां जितने रिक्त पद हैं उस हिसाब से भर्ती की जायेगी।

शुरू है भर्ती की प्रक्रिया

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए जारी प्रक्रिया में अलग-अलग जिलों के हिसाब से अलग-अलग जारी की जा रही है। रिक्त पदों के हिसाब से जिला मुख्यालय द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 29 अगस्त 2022 से शुरू हो चुकी है। यह बात अलग है कि कई प्रदेशों में अभी भी आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। लेकिन जल्दी ही पद रिक्तता के अनुसार आवेदन अवश्य लिए जाएंगे।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या फिर 12वीं के साथ ही समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

कार्य अनुभव प्रमाण पत्र तथा सहायिका आशा सहयोगिनी, साथिन के रूप में 1 वर्ष का कार्य अनुभव या फिर ज्योति योजना लाभार्थी होने का प्रमाण पत्र।

मूल निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की प्रमाणित छाया प्रति।

बीपीएल कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति वह भी प्रमाणित कर आवेदन के साथ लगाएं।

आयु सीमा

आयु सीमा के संबंध में बताया गया है कि महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व्यक्तियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष। वही विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं की उम्र 45 वर्ष तक है तो वह आवेदन कर सकती हैं।

बताया गया है कि आयु की गणना जारी विज्ञप्ति के दिनांक को आधार मानकर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी चाहे तो जिला कार्यालय अधिकारी के यहां से भी आवेदन फार्म ले सकते हैं। भर्ती के सम्बंध में कई माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन से सम्बंधित जानकारी दी गई है। यह जानकारी सूचना मात्र है। अधिक जानकारी के लिए अपने जिला कार्यालय में सम्पर्क करें।

Tags:    

Similar News