MP TET 2023: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने की यह है लिंक esb.mp.gov.in

MP TET 2023: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जिसे डाउनलोड किया जा सकता हैं।

Update: 2023-02-24 10:37 GMT

MP TET 2023: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी इस लिंक से esb.mp.gov.in एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र के साथ ही सेंटर पर पहुंचने का समय आदि भी दर्ज है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर परीक्षा केन्द्र समय पर पहुंचे। अन्यथा देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एमपी टीईटी एग्जाम डेट

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी टीईटी एग्जाम 2023 का आयोजन 1 मार्च को किया जाएगा। जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पॉलियों में किया जाएगा। परीक्षा पॉली की परीक्षा का समय सुबह 7 बजे से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि दूसरी पॉली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1 तक किया जाएगा।

एमपी टीईटी एग्जाम डॉक्यूमेंट्स

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ यह दस्तावेज भी आवश्यक रूप से ले जाने होंगे। जिसमें एडमिट कार्ड के साथ ही वोटर आईडी या पैन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर जाना होगा। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थी अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना अनिवार्य है अन्यथा उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

एमपी टीईटी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रोसेस

एमपी टीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिए गए हैं जिनका अभ्यर्थी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। जहां होम पेज पर दिए गए Admit Card – High School Teacher Eligibility Test – 2023 के लिंक पर जाएं। यहां अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें। जिसके बाद एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। उसको डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Tags:    

Similar News