CSK VS MI, IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

CSK VS MI IPL 2023 LIVE SCORE: आज आईपीएल का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है.

Update: 2023-05-06 13:39 GMT

CSK VS MI IPL 2023 LIVE SCORE

CSK VS MI IPL 2023 LIVE Score : आज यानि की 6 मई को IPL के 49वें मुकाबले में CSK और MI आमने सामने हैं। आज का यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर 03:30 बजे से खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 20 ओवर में मुंबई ने आठ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए हैं। जिसका पीछा करते हुए चेन्नई ने 17.4 ओवर में चार विकेट गंवा कर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले को सुपर किंग्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है

रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इस मैच में भी शून्य पर आउट हुए, इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल का एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. रोहित सबसे ज्यादा डक होने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. शर्मा 237 मैचों में 16 बार डक आउट हुए हैं. उनके पहले सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक 15 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

चेन्नई के पथिराना को 3, चाहर-देशपांडे को 2-2 और रवीन्द्र जडेजा को एक सफलता मिली है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नेहाल बढेरा ने अर्धशतक लगाया है। उन्होने 51 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौके लगाकर 64 रन बनाए।  

अगर पिछले मैचों के बात करें तो चेन्नई की टक्कर पिछले मैच में लखनऊ से हुई थी, हालांकि यह मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। तो वहीं मुंबई इंडियंस ने अपना पिछला मैच पंजाब के साथ खेला था जिसमें उन्होंने पंजाब को हरा दिया था। 

Live Updates
2023-05-06 12:34 GMT

चेन्नई 64/1 (7), टारगेट 140 

140 के टारगेट का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 64 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज का विकेट पीयूष चावला को मिला। डेवोन कांवे और अजिंक्य रहाणे क्रीज़ पर हैं।

2023-05-06 11:51 GMT

चेन्नई के सामने चेपॉक में ऐसे गिरे मुंबई के विकेट

पहला : तुषार देशपांडे ने शॉट गेंद फेंकी, जिसे कैमरून ग्रीन पूल करना चाहते थे। पर वह गेंद को समझ नहीं पाए और वह चूक गए। गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर लगी।

दूसरा : दूसरे ओवर की दूसरी गेंद दीपक ने सीधी फेंकी। ईशान ने इसे मिड ऑन की तरफ हवा में खेल दिया। महीश तीक्षणा ने कैच पकड़ लिया।

तीसरा: तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर दीपक चाहर ने रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।

चौथा: 11वें ओवर की तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया।

पांचवां: 18वें ओवर की तीसरी बॉल पर पथिराना ने नेहल बधेरा को बोल्ड कर दिया।

छठा: 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर तुषार देशपांडे ने टिम डेविड को गायकवाड के हाथों कैच कराया।

सातवां: 20वें ओवर की पहली बॉल पर अरशद खान को पथिराना ने गायकवाड के हाथों कैच कराया।

आठवां: 20वें ओवर की चौथी बॉल पर पथिराना ने स्टब्स को जडेजा के हाथों कैच कराया।

2023-05-06 11:50 GMT

MI ने CSK को दिया 140 रन का टारगेट

मंबई इंडियंस ने IPL-16 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 140 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। चेन्नई के पथिराना को 3, चाहर-देशपांडे को 2-2 और रवीन्द्र जडेजा को एक सफलता मिली है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नेहाल बढेरा ने अर्धशतक लगाया है। उन्होने 51 गेंदों में 1 छक्का और 8 चौके लगाकर 64 रन बनाए।

2023-05-06 11:41 GMT

मुंबई इंडियंस 134/8 (19.4)

19.4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। चेन्नई की तरफ से माथीशा पथिराना को 3, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे को 2 और रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली है।

2023-05-06 11:20 GMT

मुंबई इंडियंस 106/4 (16)

16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। ग्रीन 6, ईशान 7, रोहित 0 और सूर्यकुमार 26 रन पर आउट हुए। त्रिस्तन स्टब्स 11 और नेहल बधेड़ा 49 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर को दो, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली है।

2023-05-06 11:12 GMT

पावरप्ले में मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन पहुंचे

चेन्नई के खिलाफ मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में टीम के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम ने 6 ओवर के खेल में 34 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए, जबकि ओपनर कैमरून ग्रीन 6 और ईशान किशन 7 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई को दीपक चाहर ने दो और तुषार देशपांडे ने एक विकेट दिलाया।

2023-05-06 10:58 GMT

सूर्यकुमार यादव आउट! जडेजा को मिली सफलता 

26 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव रवीन्द्र जडेजा का शिकार हो गए। जडेजा ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद में यादव को बोल्ड कर दिया। 10.3 ओवर तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 69/4 है। 

2023-05-06 10:51 GMT

चेन्नई 10 मैचों में से 5 जीता

चेन्नई को इस सीजन में अब तक खेले गए 10 मैचों में पांच में जीत और चार में हार मिली है। वहीं एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम के पास 11 पॉइंट्स हैं। 

2023-05-06 10:48 GMT

मुंबई इंडियंस 59/3 (9)

9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। ग्रीन 6, ईशान 7 और रोहित 0 रन पर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 22 और नेहल बधेड़ा 21 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर को दो, तुषार देशपांडे को एक सफलता मिली है।

2023-05-06 10:41 GMT

ऐसे गिरे मुंबई के विकेट...

पहला : तुषार देशपांडे ने शॉट गेंद फेंकी, जिसे कैमरून ग्रीन (6) पूल करना चाहते थे। पर वह गेंद को समझ नहीं पाए और वह चूक गए। गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर लगी।

दूसरा : दूसरे ओवर की दूसरी गेंद दीपक ने सीधी फेंकी। ईशान (7) ने इसे मिड ऑन की तरफ हवा में खेल दिया। महीश तीक्षणा ने कैच पकड़ लिया।

तीसरा: तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर दीपक चाहर ने रोहित शर्मा (0) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।

Tags:    

Similar News