रीवा के रहने वाले लड़के ने महिला के घर के सामने थूका, मना करने पर महिला के कपड़े फाड़े फिर ..

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:01 GMT

इंदौर. किशनगंज में रहने वाली महिला के साथ में उसके पड़ोसी ने ही अश्लील हरकत कर बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मोनू द्विवेदी मूल निवासी रीवा हाल मुकाम विश्वास नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उनके घर के बाहर थूक रहा था। इस उसने मना किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो बदमाश उसे पकडक़र अपने कमरे में ले गया। वहां पर उसके साथ में अश्लील हरकतें की और कपड़े फाडक़र बलात्कार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गया।

घटना के समय मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई थी। इसी तरह देपालपुर के ग्राम बिरगोदा में रहने वाली एक बच्ची के साथ में वहीं रहने वाले बदमाश ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने पारस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। आरोपित ने उसे अश्लील इशारे किए थे।

Similar News