इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर और सांसद सहित 353 गिरफ्तार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:12 GMT

इंदौर। मध्य प्रदेश में माफिया के खिलाफ चल रही कार्रवाई के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने और बदले की भावना से कार्रवाई करने के विरोध में भाजपाइयों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट तिराहे पर प्रदर्शन किया। दो घंटे चले प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने मंच से सरकार और अफसरों के खिलाफ तीखा हमला बोला। राजगढ़ कलेक्टर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ एफआईआर को लेकर भी नेताओं ने नाराजगी जताई। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी सहित 353 नेताकार्यकर्ताओंने गिरफ्तारी दी। सभी को बसों से जिला जेल परिसर ले जाया गया और कुछ देर बाद वहीं से सभी को रिहा कर दिया गया।

वादे पूरे नहीं कर पा रही सरकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर पा रही है। जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी सरकार लागू नहीं कर पाई। वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए 'माफिया' अभियान चला रही है। उसकी आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके निर्माण तोड़े जा रहे हैं।

भाजपा माफिया की पक्षधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर बता दिया कि भाजपा जनता की नहीं बल्कि माफिया की पक्षधर है। भाजपा को खुली चुनौती है कि अब तक हुई कार्रवाई में एक भी ऐसा नाम बताए जिसके खिलाफ गलत कार्रवाई हुई हो। या भाजपा उन्हें माफिया नहीं मानती हो। भाजपा के पास माफियाओं की कोई सूची हो तो वह भी सार्वजनिक कर दें।

  • कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे भी छोड़े।
  • बेरिकेड के दूसरी तरफ दंगा नियंत्रण वाहन वज्र भी तैनात था। पानी की तेज बौछार की आशंका के चलते कई कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड से दूरी बना ली।
  • 10 से ज्यादा बसों में कार्यकर्ताओं को जिला जेल ले जाया गया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

नाकामी छिपाने के लिए चलाया अभियान प्रदेश सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं कर पा रही है। जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी सरकार लागू नहीं कर पाई। वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए 'माफिया' अभियान चला रही है। उसकी आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके निर्माण तोड़े जा रहे हैं। - राकेश सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Similar News